Search KhabarFast

Press ESC to close

Himachal News: शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटे समेत 5 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

Himachal News: शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटे समेत 5 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

Shimla Accident: हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां एक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में मां-बेटे समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में दो स्थानीय और तीन नेपाली नागरिकों की मौत

पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों में दो स्थानीय निवासी और तीन नेपाली नागरिक शामिल हैं। मृतकों की पहचान कुशल शौक्ता (29), उनकी मां कल्पना शौक्ता (49), बेटे प्रमोद शौक्ता, मीना (22), सात वर्षीय रोशन और निर्मला (21) के रूप में बताई गई है। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई है। मृतकों में तीन नेपाली नागरिक टिक्कर तहसील के गुजंदली गांव में रहते थे।

हादसे में घायल प्रेम (28) भी नेपाली नागरिक है। उसे पहले रोहड़ू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे IGMC शिमला रेफर कर दिया।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

शिमला के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह दरोटी गांव में वाहन दुर्घटना की सूचना मिली थी। हादसे में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: सोनीपत में आपसी झगड़े के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल; एक की छाती में लगी गोली

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में आपसी विवाद में गोली चलने का मामला सामने आया है। कुंडली स्थित औरा पार्कर मॉल के सामने नेशनल हाईवे-44 पर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। इस घटना में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। सूचना के मुताबिक, एक युवक के हाथ में गोली लगी है, जबकि दूसरे युवक की छाती में गोली लगने की बात सामने आई है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी, CM धामी ने मातृशक्ति की भूमिका को सराहा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड, देहरादून में अखिल गढ़वाल सभा, देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड कौथिक-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अखिल गढ़वाल सभा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति हमारी पहचान ही नहीं, बल्कि हमारी आत्मा भी है। हमारी लोकभाषाएं, लोकगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, मेले और पर्व हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के अभिन्न अंग हैं। इन परंपराओं को संरक्षित रखना और भावी पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

Uttarakhand News: बीजेपी नेता लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, गंगोत्री आने का दिया न्योता

Uttarakhand News: राजधानी दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को उत्तराखंड की पवित्र गंगोत्री धाम आने का न्योता दिया। मुलाकात के दौरान गंगा स्वच्छता अभियान और गंगोत्री-यमुनोत्री में बढ़ते प्रदूषण की समस्या पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए गंगोत्री विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर अपनी दावेदारी भी पेश की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast