Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सोनीपत में आपसी झगड़े के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल; एक की छाती में लगी गोली

Haryana News: सोनीपत में आपसी झगड़े के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल; एक की छाती में लगी गोली

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में आपसी विवाद में गोली चलने का मामला सामने आया है। कुंडली स्थित औरा पार्कर मॉल के सामने नेशनल हाईवे-44 पर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। इस घटना में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। सूचना के मुताबिक, एक युवक के हाथ में गोली लगी है, जबकि दूसरे युवक की छाती में गोली लगने की बात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए एक पक्ष के लोग हरियाणा स्टील नाम से दुकान चलाने वाले दुकानदार के पास समझौता करने पहुंचे थे। आरोप है कि दुकान पर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। इसके बाद करीब 20 से 25 युवक हथियारों के साथ मौके पर पहुंच गए और फायरिंग शुरू कर दी।

गोली लगने से घायल राहुल ने बताया कि हरियाणा स्टील नाम से दुकान चलाने वाले व्यक्ति के साथ उनका विवाद चल रहा था। इसी मामले में समझौता करने के लिए वे दुकान पर गए थे, लेकिन वहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। राहुल के मुताबिक, इसके बाद बड़ी संख्या में युवक हथियार लेकर पहुंचे और गोलियां चला दीं।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, वारदात की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। कुंडली थाना प्रभारी के अनुसार, फायरिंग की घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी, CM धामी ने मातृशक्ति की भूमिका को सराहा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड, देहरादून में अखिल गढ़वाल सभा, देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड कौथिक-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अखिल गढ़वाल सभा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति हमारी पहचान ही नहीं, बल्कि हमारी आत्मा भी है। हमारी लोकभाषाएं, लोकगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, मेले और पर्व हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के अभिन्न अंग हैं। इन परंपराओं को संरक्षित रखना और भावी पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

Uttarakhand News: बीजेपी नेता लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, गंगोत्री आने का दिया न्योता

Uttarakhand News: राजधानी दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को उत्तराखंड की पवित्र गंगोत्री धाम आने का न्योता दिया। मुलाकात के दौरान गंगा स्वच्छता अभियान और गंगोत्री-यमुनोत्री में बढ़ते प्रदूषण की समस्या पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए गंगोत्री विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर अपनी दावेदारी भी पेश की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast