Search KhabarFast

Press ESC to close

नागपुर की फैक्ट्री में भीषण धमाका, विस्फोट में 15 लोगों की गई जान; कई हुए घायल

नागपुर की फैक्ट्री में भीषण धमाका, विस्फोट में 15 लोगों की गई जान; कई हुए घायल

Blast In Factory: महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्ट्री में ब्लास्ट होने के कारण 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, घायलों को नागपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नागपुर के काटोल तालुका में एसबीएल कंपनी की फैक्ट्री में धमाका हुआ। इस कंपनी में विस्फोटक डेटोनेटर का निर्माण होता था।            

बताया जा रहा है कि यह घटना लगभग पौने सात बजे हुई। एक तेज धमाका पूरे इलाके में सुनाई दिया। जिससे चारों तरफ दहशत फैल गई। पता चला हैकि विस्फोटक बनाने वाली कंपनी नोनाल क्रिप्मिंग प्लांट में यह धमाका हुआ है।

विस्फोट की हो रही जांच

बताया जा रहा है कि ये कंपनी औद्योगिक विस्फोटक की प्रमुख निर्माता है। जिसमें खनन और अवसंरचना परियोजनाओं में उपयोग होने वाली सामग्री, जैसे कि डेटोनेटर और विस्फोटक कारतूस शामिल है। दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। वहीं, कलमेश्वर पुलिस ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए नागपुर शहर के अस्पतालों में पहुंचाया। बता दें कि पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल, जिला कलेक्टर विपिन इटांकार और एसपी हर्ष ए पोद्दार की अगुवाई एक टीम घटनास्थल पर पहुंची है। 

सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी

बता दें कि यह घटना पिछले साल पास के एक कारखाने में लगी भीषण आग के ठीक एक साल बाद बाद हुई है। जिससे औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर नई चिंताएं बढ़नी लगी है। अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है, जबकि घने धुएं और मलबे के बीच खोज और राहत बचाव कार्य जारी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, तेलंगाना हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत पर लगी रोक

Setback for Pawan Khera From SC: सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें उन्हें अंतरिम जमानत दी गई थी। यह मामला मानहानी से जुड़ा हुआ है।

कर्नाटक के गुरु भैरवैक्य मंदिर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

PM Modi in Karnataka: एक दिन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं। इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज सुबह बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्वागत किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने आज मांड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरी में श्री गुरु भैरवैक्या मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधिति किया। उन्होंने कहा कि आज मेरा मन कुछ ऐसे भावों से भरा है जिसे शब्दों में प्रकट करना मुश्किल है।

AAP में कद बढ़ने के साथ ही अशोक मित्तल की मुश्किलें भी बढ़ीं! ED ने कई ठिकानों पर की छापेमारी

ED Raid On Ashok Mittal Residence: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की टीम ने उनके बेट के ठिकानों पर भी छापेमारी की है। उन्हें हाल ही में राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें