Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली के 108 स्कूल असुरक्षित, 7 को किया जाएगा ध्वस्त; पुराने स्कूलों के ऑडिट करने के निर्देश

दिल्ली के 108 स्कूल असुरक्षित, 7 को किया जाएगा ध्वस्त; पुराने स्कूलों के ऑडिट करने के निर्देश

Delhi News: दिल्ली सरकार ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर राज्य के 108 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल भवन को असुरक्षित और खतरनाक माना गया है। वहीं, 54 इमारतों को जर्जर करार दिया गया है।

चिन्हित किए गए स्कूलों को हटाया जा सकता है या ध्वस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। जिसमें से 7 स्कूल भवनों को अगले कुछ महीनों में गिराया जा सकता है।

सीएम रेखा को मिली जिम्मेदारी

सीएम रेखा गुप्ता ने सभी पुराने स्कूल भवनों के स्ट्रक्चरल कराने के ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को मौजूदा भवनों की सुरक्षा जांच और लागत का आकलन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 14 अन्य स्कूल भवनों के लिए भी स्ट्रक्चरल ऑडिट के प्रस्ताव भेजे गए हैं। शिक्षा विभाग सभी स्कूलों की डिजिटल प्रोफाइलिंग करेगा, जिसमें संरचनात्मक मजबूती, फायर सुरक्षा और अन्य सुरक्षा मानकों को आकलन किया जाएगा।  

Also read: राम मंदिर में निकली CEO की वेकेंसी, काम से लेकर सैलरी तक...जानें क्या-क्या योग्यताएं होनी चाहिए

जर्जर स्कूल बनेंगे भूंकपरोधी

सरकार जर्जर हो चुकी पुरानी स्कूलों को गिराकर उनकी जगह आधुनिक और भूकंपरोधी G+4 स्कूल भवन बनाएगी इसके साथ ही दिल्ली सरकार के पास जो 27 खाली सरकारी भूखंड हैं, उनपर नए स्कूल के निर्माण करने की योजना शुरू की गई है। सरकार का कहना है कि पूरी प्रक्रिया के दौरान छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 20 September 2026: UP-बिहार समेत 10 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड; जानें दिल्ली का मौसम

देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, दक्षिण भारत में भी कई जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है।

Mumbai BMW Accident: मुंबई में तेज रफ्तार BMW का खौफनाक हादसा, 3 युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

मुंबई में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुंबई के कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार BMW कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

Delhi News: दिल्ली के सरिता विहार में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर-क्रेन-ऑटो की जोरदार टक्कर में 3 की मौत; 3 अन्य घायल

Sarita Vihar Road Accident: दिल्ली के सरिता विहार इलाके से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां आज 20 सितंबर 2026 रविवार तड़के करीब 3:20 इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सेफ सिटी प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को ले जा रहे एक ऑटो-रिक्शा की नोएडा से आ हे एक डंपर और सड़क किनारे खड़ी क्रेन में जोरदार टक्कर हो गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast