Kia Sorento Buyback offer: किआ की प्रीमियम SUV Sorento को भारतीय बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सितंबर में लॉन्च होने के बाद इसकी बिक्री 4,500 यूनिट के पार पहुंच गई है। कम समय में यह 4.5 से 5 मीटर वाले SUV सेगमेंट की टॉप-10 गाड़ियों में शामिल हो गई है।
Sorento भारत में किआ की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडिएक, वोक्सवैगन टायरोन और जीप मेरिडियन जैसी गाड़ियों से है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत डीजल मॉडल के लिए 27.99 लाख रुपये और हाइब्रिड मॉडल के लिए 29.49 लाख रुपये है। अक्टूबर में इसकी 2,148 यूनिट बिकी थीं, जो किआ की कुल बिक्री का 6.42% हिस्सा था। कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले समय में बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 10% तक पहुंच सकती है।
ग्राहकों के लिए खास ऑफर
ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए किआ Sorento के साथ खास बायबैक प्रोग्राम भी दे रही है। इसके तहत ग्राहक तीन साल बाद कार की कीमत का 70% तक वापस पा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने प्रीमियम सर्विस प्रोग्राम शुरू किया है। इसमें ग्राहकों को विशेष सर्विस एडवाइजर, प्राथमिकता के आधार पर अपॉइंटमेंट और घर से गाड़ी लाने व वापस पहुंचाने की सुविधा मिलेगी। कुछ चुनिंदा सर्विस और मेंटेनेंस कामों के लिए 90 मिनट की एक्सप्रेस सर्विस भी दी जा रही है।
कार की हाइब्रिड मॉडल उपलब्ध
इंजन की बात करें तो Sorento डीजल और हाइब्रिड विकल्पों में उपलब्ध है। डीजल मॉडल में 2.2 लीटर इंजन मिलता है, जो 193 PS की पावर और 442 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसे 8-स्पीड DCT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। वहीं, हाइब्रिड मॉडल में 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 65 PS की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। इसकी संयुक्त पावर 180 PS बताई गई है और ARAI प्रमाणित माइलेज 19.6 किमी प्रति लीटर है। दोनों विकल्पों में AWD का ऑप्शन मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इस सेगमेंट में हाइब्रिड इंजन के साथ AWD देने वाली यह पहली SUV है।
Also read: सोनिया गांधी ने क्यों लिखी किताब? राजीव गांधी से पहली मुलाकात और प्रेम कहानी का किया खुलासा