Search KhabarFast

Press ESC to close

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, साबरमती जेल में मिलने वालों की खंगाली जाएगी कुंडली

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, साबरमती जेल में मिलने वालों की खंगाली जाएगी कुंडली

Delhi News:दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ जांच तेज कर दी है। पुलिस अब उन लोगों की पहचान करने में जुटी है, जो पिछले कुछ सालों में गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई से मिलने पहुंचे थे। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने जेल प्रशासन को चिट्ठी लिखकर मुलाकातियों का रिकॉर्ड मांगा है।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को शक है कि जेल में मुलाकात के दौरान लॉरेंस तक बाहर की जानकारी पहुंचाई जाती है। इसके बाद जेल के अंदर से ही रंगदारी वसूली के निर्देश दिए जाते हैं। पुलिस यह पता लगाना चाहती है कि जेल में लॉरेंस से मिलने कौन-कौन गया और उन मुलाकातों के पीछे क्या वजह थी।

बॉलीवुड अभिनेता को मिल रही धमकियां

दरअसल, पिछले दिनों बॉलीवुड हस्तियों समेत दिल्ली और दूसरे राज्यों के कई लोगों को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी के लिए कॉल और वॉइस नोट मिले हैं। इनमें विदेशी नंबरों का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई है। दिल्ली पुलिस अब इन कॉल और वॉइस नोट के पीछे शामिल लोगों की पहचान करना चाहती है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये कॉल किसके निर्देश पर किए गए थे।

जेल के बाहर सक्रिय नेटवर्क की आशंका  

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को आशंका है कि लॉरेंस बिश्नोई का जेल के अंदर और बाहर एक नेटवर्क सक्रिय है। यह नेटवर्क जेल में मुलाकात के दौरान उसे बाहरी गतिविधियों की जानकारी देता है और फिर उसके निर्देशों को बाहर तक पहुंचाता है।

एक मिडिलमैन हुआ था गिरफ्तार  

इससे पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच लॉरेंस बिश्नोई के एक कथित वकील को मिडिलमैन के तौर पर गिरफ्तार कर चुकी है। आरोप है कि वह वकील बनकर साबरमती जेल में लॉरेंस से मिलने जाता था। अब दिल्ली पुलिस जेल के अंदर, बाहर और विदेशों तक फैली कथित संपर्क श्रृंखला की पड़ताल कर रही है, ताकि रंगदारी के इस नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचा जा सके।
 

Also read: चुनाव आयोग से कांग्रेस के 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार समेत 4 अधिकारियों से जवाब मांगने की तैयारी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NTA का बड़ा बदलाव! अब हर जिले में बनेंगे 2 परीक्षा केंद्र, जानिए छात्रों को क्या होगा फायदा?

NTA News: देश में NEET और JEE जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं को और पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में NTA एक बहुत बड़ा कदम उठाने जा रहा है। अब तक परीक्षा के आयोजन के लिए प्राइवेट कंपनियों और उनके वेन्यू पर निर्भर रहने वाला NTA, अब अपना खुद का एक स्थाई नेटवर्क तैयार करने जा रहा है। इस नई योजना के तहत देश के हर जिले में कम से कम दो स्थाई परीक्षा केंद्र विकसित किए जाएंगे

Delhi News: केजरीवाल और सिसोदिया को दिल्ली हाई कोर्ट से आखिरी मौका, 3 हफ्ते में देना होगा जवाब; जानें क्या है पूरा माजरा

AAP Leaders on Criminal Contempt Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और दूसरों को फटकार लगाई क्योंकि उन्होंने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को टारगेट करने वाली अपनी कथित टिप्पणियों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उनके खिलाफ शुरू की गई खुद से शुरू की गई क्रिमिनल कंटेम्प्ट की कार्रवाई में अपना जवाब दाखिल नहीं किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast