Search KhabarFast

Press ESC to close

NTA का बड़ा बदलाव! अब हर जिले में बनेंगे 2 परीक्षा केंद्र, जानिए छात्रों को क्या होगा फायदा?

NTA का बड़ा बदलाव! अब हर जिले में बनेंगे 2 परीक्षा केंद्र, जानिए छात्रों को क्या होगा फायदा?

NTA News: देश में NEET और JEE जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं को और पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में NTA एक बहुत बड़ा कदम उठाने जा रहा है। अब तक परीक्षा के आयोजन के लिए प्राइवेट कंपनियों और उनके वेन्यू पर निर्भर रहने वाला NTA, अब अपना खुद का एक स्थाई नेटवर्क तैयार करने जा रहा है। इस नई योजना के तहत देश के हर जिले में कम से कम दो स्थाई परीक्षा केंद्र विकसित किए जाएंगे, जिससे परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

एक मुख्य केंद्र, एक बैकअप केंद्र

इस योजना के तहत प्रत्येक जिले में बनाए जाने वाले दो केंद्रों में से एक मुख्य परीक्षा केंद्र होगा, जबकि दूसरा बैकअप केंद्र के रूप में तैयार किया जाएगा। परीक्षा के दौरान किसी भी तकनीकी समस्या, व्यवस्था या गड़बड़ी की स्थिति में इस बैकअप केंद्र का इस्तेमाल किया जा सकेगा, ताकि छात्रों का नुकसान न हो।इस दिशा में गति लाते हुए NTA ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) से देश भर के उन उच्च शिक्षण और तकनीकी संस्थानों का विस्तृत ब्यौरा लिया है, जो कंप्यूटर इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस हैं। इसके बाद एजेंसी ने ऐसे संस्थानों से प्रस्ताव मांगे हैं, जो एक ही पाली में कम से कम 250 अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित करने की क्षमता रखते हों।रिपोर्ट्स के अनुसार जिन जिलों में मानक के अनुसार पर्याप्त सुविधा वाले संस्थान उपलब्ध नहीं होंगे, वहां NTA खुद जरूरी तकनीकी ढांचा और हार्डवेयर विकसित करने के ऑप्शन पर विचार करेगा। इस प्रक्रिया में सरकारी संस्थानों को पहले प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं NTA ने इस सिलसिले में 31 अगस्त को AICTE को पत्र लिखकर देशभर के सरकारी तकनीकी संस्थानों का विवरण 15 सितंबर तक उपलब्ध कराने को कहा था, जिसके आधार पर प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

डॉ. राधाकृष्णन समिति की सिफारिश का परिणाम

NTA की ओर से खुद के स्थाई परीक्षा केंद्र विकसित करने का यह पूरा फैसला परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार के लिए गठित डॉ. राधाकृष्णन समिति की सिफारिश से जुड़ा हुआ है। उच्च स्तरीय पैनल ने परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए 100 से ज्यादा सुधार प्रस्ताव दिए हैं।इसमें प्रमुख सुझाव यह था कि एजेंसी के पास ऐसे सुरक्षित और स्थाई केंद्र होने चाहिए, जहां कंप्यूटर सिस्टम, कार्य प्रणाली और सॉफ्टवेयर पर सीधे तौर पर NTA का नियंत्रण हो। वहीं अब तक NTA कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के आयोजन के लिए बड़े पैमाने पर प्राइवेट कंपनियों पर निर्भर रहा है। यह प्राइवेट कंपनी ही परीक्षा वेन्यू से लेकर हार्डवेयर और दूसरे तकनीकी व्यवस्थाओं का पूरा इंतजाम करती थी। नए स्थाई नेटवर्क के बन जाने से परीक्षा संचालन पर एजेंसी का सीधा प्रशासनिक और तकनीकी नियंत्रण स्थापित हो सकेगा।

Also read: Delhi News: केजरीवाल और सिसोदिया को दिल्ली हाई कोर्ट से आखिरी मौका, 3 हफ्ते में देना होगा जवाब; जानें क्या है पूरा माजरा

छोटे शहरों और ग्रामीण छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत

इस पहल का सबसे बड़ा फायदा देश के दूर-दराज के इलाकों, ग्रामीण क्षेत्र और छोटे शहरों से ताल्लुक रखने वाले लाखों उम्मीदवारों को मिलने की उम्मीद है। अब तक CBT परीक्षाओं के लिए पर्याप्त तकनीकी सुविधाएं केवल महानगरों या राज्य की राजधानी तक ही सीमित थीं। इस वजह से छोटे जिलों के छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अक्सर दूसरे शहरों या पड़ोसी जिलों तक लंबी यात्रा करनी पड़ती थी।वहीं हर जिले में स्थाई और बैकअप केंद्र बन जाने के बाद छात्रों को अपने गृह जिले में परीक्षा देने की सुविधा मिल सकेगी। ऐसे में न केवल उनका यात्रा का खर्च और समय बचेगा, बल्कि परीक्षा के दिन होने वाली भागदौड़ और मानसिक तनाव से भी छात्रों को राहत मिलेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, साबरमती जेल में मिलने वालों की खंगाली जाएगी कुंडली

Delhi News:दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ जांच तेज कर दी है। पुलिस अब उन लोगों की पहचान करने में जुटी है, जो पिछले कुछ सालों में गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई से मिलने पहुंचे थे। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने जेल प्रशासन को चिट्ठी लिखकर मुलाकातियों का रिकॉर्ड मांगा है।

Delhi News: केजरीवाल और सिसोदिया को दिल्ली हाई कोर्ट से आखिरी मौका, 3 हफ्ते में देना होगा जवाब; जानें क्या है पूरा माजरा

AAP Leaders on Criminal Contempt Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और दूसरों को फटकार लगाई क्योंकि उन्होंने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को टारगेट करने वाली अपनी कथित टिप्पणियों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उनके खिलाफ शुरू की गई खुद से शुरू की गई क्रिमिनल कंटेम्प्ट की कार्रवाई में अपना जवाब दाखिल नहीं किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast