Search KhabarFast

Press ESC to close

IIT Delhi Jobs: इंजीनियरिंग करने वालों के लिए सुनहरा मौका...IIT दिल्ली में निकली कंसल्टेंट की भर्ती, ₹80 हजार तक मिलेगी सैलरी; जानें पूरा प्रोसेस

IIT Delhi Jobs: इंजीनियरिंग करने वालों के लिए सुनहरा मौका...IIT दिल्ली में निकली कंसल्टेंट की भर्ती, ₹80 हजार तक मिलेगी सैलरी; जानें पूरा प्रोसेस

IIT Delhi Recruitment 2026: इंजीनियरिंग करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान IIT दिल्ली ने नौकरी के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत IIT दिल्ली ने कंसल्टेंट के पदों के लिए आवेदन मांगे है। चयनित उम्मीदवारों को ₹50,000 से लेकर ₹80,000 प्रति माह तक की सैलरी मिलेगी। इस भर्ती की सबसे ज्यादा खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी भी तरह की कोई लिखित परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार समय रहते इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। तो चलिए इन पदों से जुड़ी सारी डिटेल जानते है।  

इन तारीखों पर नजर डाले

आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत - 11 नवंबर 2026 
आवेदन की आखिरी तारीख - 01 दिसंबर 2026

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

कुल पद - 06 पद 
कंसल्टेंट (JE - Civil) - 04 पद 
कंसल्टेंट (JE - Electrical) 02 पद 

Also read: Share Market Today: शेयर बाजार की मिली-जुली शुरुआत, सेंसेक्स चढ़ा तो निफ्टी फिसला

योग्यता पात्रता

1. शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में BE/BTech की डिग्री होनी चाहिए। इस डिग्री में आपको कम से कम 60 प्रतिशत अंक मिले हो। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक साल का काम करने का अनुभव होना भी जरूरी है।

2. आयु सीमा - उम्मीदवार की उम्र 40 साल से कम होनी चाहिए।

आवेदन कैसे करें?

1.  सबसे पहले IIT दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट home.iitd.ac.in पर विजिट करें। 
2. इसके बाद यहां आपको Jobs@IITDelhi का सेक्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक करें और एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।  
3. फिर अपनी सारी पर्सनल डिटेल जैसे अपना नाम,जेंडर, पिता/पति का नाम, एड्रेस, फोन नंबर, मार्कशीट, एक्सीपीरियंस सभी डिटेल्स लिखें। 
4. अपनी सभी डिटेल्स भरने के बाद उसे एक बार दोबारा ध्यान से पढ़े। 
5. ध्यान रहें कि आपके आवेदन फॉर्म को डाउनलोड किया है, इसलिए उसका PDF बना लें। 
6. आखिर में उस PDF को recruitmentcell@admin.iitd.ac.in पर मेल कर दें।

चयन प्रक्रिया

IIT दिल्ली के कंसल्टेंट पद के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों का अनुभव देखा जाएगा, जिसके बाद उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को सीधा इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उनसे कुछ सवाल पूछे जएंगे।

सैलरी कितनी मिलेगी?

उम्मीदवारों के चयन के बाद उन्हें ₹50,000 से लेकर ₹80,000 प्रति माह तक की सैलरी मिलेगी। जो आपकी योग्यता के आधार पर बढ़ती जाएगी।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 17 November 2026: सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! लगातार गिर रहे दाम, जानें आज का भाव

Gold-Silver Price Today 17 November 2026: इन दिनों सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कारोबारी दिन भारी गिरावट के बाद आज बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,34,550 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इससे पहले यह 1,34,539 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार, सोने की कीमत 1,35,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3,863.30 डॉलर प्रति औंस रही। वहीं, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में लगातार पांचवें कारोबारी दिन गिरावट आई और कीमत घटकर 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,36,950 रुपये, 22 कैरेट 1,25,550 रुपये और 18 कैरेट 1,02,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Share Market Today: शेयर बाजार की मिली-जुली शुरुआत, सेंसेक्स चढ़ा तो निफ्टी फिसला

Share Market Today: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला, जबकि निफ्टी में मामूली गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 50 करीब 13.80 अंक यानी 0.05% गिरकर 25,277.30 पर खुला। वहीं, सेंसेक्स 45.83 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 82,150.62 पर पहुंच गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast