IPL Retention 2026: IPL में पिछले दो साल से RCB का दबदबा कायम है। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने लगातार दो बार ट्रॉफी उठाई है और अब विरोधी टीमें भी इस टीम से खौफ खाने लगी हैं। 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले RCB ने टीम में काफी उलटफेर किया था, तब कई लोगों ने सवाल उठाए थे। लेकिन मैदान पर मिले रिजल्ट ने सबकी बोलती बंद कर दी।अब सवाल ये है कि जीत की पटरी पर दौड़ रही RCB इस बार किसे रखेगी और किसे बाहर का रास्ता दिखाएगी? IPL 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होना है। ये मिनी ऑक्शन है, इसलिए फ्रेंचाइजी पर कोई दबाव नहीं है कि उसे कितने खिलाड़ी रखने ही हैं। वो चाहे तो पूरी टीम भी रिटेन कर सकती है। लेकिन टीम मैनेजमेंट परफॉर्मेंस के हिसाब से कुछ नामों पर कैंची चला सकता है।
इन 10 नामों पर लटकी है तलवार
संभावित लिस्ट में 5 भारतीय और 5 विदेशी खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं।
विदेशी खिलाड़ी - जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, जॉर्डन कॉक्स, रिचर्ड ग्लीसन, भारतीय खिलाड़ी - अभिनंदन सिंह, यश दयाल, जितेश शर्मा, मंगेश यादव, कनिष्क चौहान जैकब बेथेल टैलेंट के मामले में कम नहीं हैं, लेकिन बार-बार की चोट ने उनका करियर रोक दिया है। RCB शायद इस बार उन पर रिस्क नहीं लेना चाहेगी। रोमारियो शेफर्ड से टीम को बड़ी उम्मीद थी, लेकिन वो उस उम्मीद पर खरे नहीं उतर पाए। श्रीलंकाई पेसर नुवान तुषारा भी टीम की प्लानिंग में फिट नहीं बैठ रहे। वहीं जॉर्डन कॉक्स और रिचर्ड ग्लीसन को भी ज्यादा मौके नहीं मिले।भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो जितेश शर्मा और यश दयाल जैसे नाम भी इस लिस्ट में हैं, जिनके भविष्य को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Also read: ट्रेविस हेड IPL 2027 से बाहर, जानिए क्यों लिया अचानक ये बड़ा फैसला?, क्या हैं वजह ?
किन्हें रख सकती है RCB?
रिपोर्ट्स के मुताबिक RCB अपनी कोर टीम को बरकरार रखना चाहती है। विराट कोहली, रजत पाटीदार, फिल साल्ट, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, देवदत्त पडिक्कल जैसे बड़े नामों को टीम रिटेन कर सकती है। इसके अलावा युवा खिलाड़ियों पर भी भरोसा जताया जा सकता है।अब देखना ये होगा कि 17 नवंबर को जब रिटेंशन लिस्ट सामने आएगी, तो RCB कितने खिलाड़ियों को रिलीज करती है और मिनी ऑक्शन के लिए कितना पर्स बचाकर रखती है।