Xiaomi F Series Deal: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर दिवाली सेल शुरू हो रही है। लोगों को लुभाने के लिए कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स तक पर भारी-भरकम डिस्काउंट का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस तरह की सेल में मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, होम अप्लायंसेज, कपड़ें और फैशन प्रोडक्ट्स की खरीदारी पर कस्टमर्स को आकर्षक ऑफर्स मिलते है। फ्लिपकार्ट पर भी बिग बैंग दिवाली सेल शुरू होने वाली है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं, खासकर स्मार्ट टीवी पर। फ्लिपकार्ट की इस सेल में Xiaomi के 43 इंच वाले F Series के स्मार्ट टीवी पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, Xiaomi के इस स्मार्ट टीवी का प्राइस लगभग ₹37,999 है। लेकिन सेल के लिए इसकी कीमत करीब ₹23,999 तय की गई है, यानी 14 हजार रुपये की बचत। ऐसे में इस स्पेशल डील का फायदा फ्लिपकार्ट के कार्ड ऑफर या बैंक डिस्काउंट के जरिए उठा सकते है। जिससे इसी कीमत करीब ₹20,749 तक हो जाएगी। डिस्काउंट के बाद प्राइस जितना कम है, इस स्मार्ट टीवी के फीचर्स भी उतने ही कमाल है।
Also read: VIVO ने किया 10,000 MAH बैटरी वाला शानदार नया फ़ोन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Xiaomi F Series के फीचर्स
Xiaomi F Series मॉडल L43MB-FIN, 2025 का एडिशन वाला Ultra HD 4K LED स्मार्ट टीवी है। जिसका साइस 43 इंच यानी करीब 108 सेंटीमीटर है। ये साइस उन लोगों के लिए एकदम बेस्ट है, जिन्हें बड़ी स्कीन पर फिल्में देखना पसंद है। इसमें आपको 3840 x 2160 रेजोल्यूशन का डिस्प्ले मिलता है, जो Full HD से चार गुना ज्यादा डिटेल देता है। साथ ही, 60Hz रिफ्रेश रेट और HDR10 सपोर्ट के साथ मिलकल यह पिक्चर क्वालिटी को बढ़ा देता है।
Xiaomi के इस स्मार्ट टीवी में आपको Fire TV का सपोर्ट मिलता है। इसमें Alexa का फीचर भी इंस्टॉल किया गया है। इसके अलावा इसमें 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज भी मिलता है। यानी अब आप आसानी से ऐप्स डाउनलोड कर सकते है। बेहतर आवाज का एक्सपीरियंस के लिए इसमें 24W स्पीकर्स दिए गए हैं,Dolby Audio और DTS-X/DTS Virtual:X सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth का ऑप्शन दिया गया है।