Search KhabarFast

Press ESC to close

लेफ्टिनेंट धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे;दो महीने पहले बने थे सेना उपप्रमुख

लेफ्टिनेंट धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे;दो महीने पहले बने थे सेना उपप्रमुख

Dhreej Seth Appointes As New Army Chief:सेना की बागडोर अब लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ संभालेंगे। केंद्र सरकार ने उन्हें नए सेना प्रमुख नियुक्त किया है। फिलहाल वह उप सेना प्रमुख के पद पर तैनात हैं। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेद्र द्विवेदी की जगह लेंगे।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी का कार्यकाल जून 2026 में खत्म हो रहा है। उन्होंने 30 जून 2024 को आर्मी चीफा का पदभार संभाला था। आर्मी चीफ का कार्यकाल 3 साल या 62 साल की उम्र तक होता है।

कई सैन्य अभियानों की कर चुके हैं अगुवाई

धीरज सेठ  नेशनल डिफेंस एकेडमी और इंडियन मिलिट्री एकेडमी के छात्र रह चुके हैं। साल 1986 में आर्मर्ड कोर की प्रतिष्ठित लांसर्स रेजिमेंट में कमीशन हासिल करने वाले धीरज सेठ के पास चार दशक का सैन्य अनुभव है। उन्होंने रेगिस्तान क्षेत्रों, स्ट्राइक फॉर्मेशन और जम्मू-कश्मीर में काउंटर-इमरजेंसी अभियानों का नेतृत्व किया है। उन्होंने अब तक दक्षिणी कमान, दक्षिण-पश्चिम कमान, स्ट्राइक कोर और दिल्ली एरिया जैसी महत्वपूर्ण संरचनाओं का नेतृत्व कर चुके हैं।

Also read: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, हर घर में स्मोक डिटेक्टर लगाना हो सकता है अनिवार्य


रक्षा मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ का सेना प्रमुख के तौर पर कार्यकाल 31 अगस्त 2028 तक रहेगा। उन्हें उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), उत्तम युद्ध सेवा मेडल (UYSM) और अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam: 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी

Aaj Ka Mausam:देश के कई राज्यों में बढ़ रहा तापमान के बीच मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल, असम, मेघालय समेत देश के 13 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सके तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Delhi News: पीएम मोदी का बड़ा बयान, मध्यम वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर NDA सरकार का फोकस

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को NDA सरकार के उस फ़ोकस पर ज़ोर दिया जो मध्यम वर्ग के जीवन को बेहतर बनाने पर है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अवसर बढ़ाने, बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने और नागरिकों पर रोज़मर्रा के बोझ को कम करने के लिए काम किया है, क्योंकि 10 जून को सरकार के 12 साल पूरे हो रहे हैं।

पीएम मोदी ने अमेरिका-ईरान बातचीत का किया समर्थन, क्षेत्रीय शांति बहाली की अपील

US-Iran Deal: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच शांति बातचीत का पीएम मोदी ने स्वागत किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में शांति और स्थिरता को जल्द बहाल करने और समुद्री आवाजाही की आज़ादी सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस टकराव की वजह से कई देशों में गंभीर आर्थिक संकट पैदा हुआ और लोगों की जान भी गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast