Uttar Pradesh News:दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ने राज्य के आठ जिलों में 8444 करोड़ रुपए के निवेश वाले 17 योजनाओं को हरी झंडी दे दी है। इन योजना के तहत 5,726 से अधिक आवासिय और व्यवसायिक यूनिट विकसित की जाएंगी।
उत्तर प्रदेश रेरा की तरफ से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार इन परियोजनाओं को प्राधिकरण की 217वीं, 218वीं और 219वीं बैठक में हरी झंडी दे दी गई है। जिन आठ जिलों में इन योजनाओं को हरी झंडी दी गई है, उसमें लखनऊ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर, मेरठ, अयोध्या, फिरोजाबाद और मुरादाबाद शामिल है।
नोएडा में भी योजना का मिलेगा लाभ
इन परियोजनाओं में सबसे बड़ा हिस्सा राजधानी लखनऊ का है। यहां कुल नौ योजनाओं को मंजूरी दी गई है। जिसमें छह आवासीय, एक मिश्रित और दो व्यावसायिक परियोजनाएं शामिल है। इन पर लगभग 2203.27 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जिसके तहत 3031 यूनिट बनाए जाएंगी। वहीं, गाजियाबाद में दो आवासीय योजनाए और गौतमबुद्ध नगर में एक मिश्रित आवासीय को स्वीकृति दी गई है।
अयोध्या में भी बनेगा आवासीय स्थल
अन्य जिलों की बात करें तो कानपुर में 542.66 करोड़ की लागत से एक आवासीय स्थल बनाया जाएगा। मेरठ में 194.28 करोड़ की लागत वाली परियोजना को स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा अयोध्या, फिरोजाबाद और मुरादाबाद में भी आवासीय योजना को मंजूरी मिली है। अयोध्या में 26.1 करोड़, फिरोजाबाद में 10.87 करोड़ और मुरादाबाद में 1.03 करोड़ की लागत से आवासीय बनाए जाएंगे।
Also read: UP News: 'महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक भागीदारी में सुधार', CM योगी ने बताया कैसे बदल रही तस्वीर