Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली के बाद अब काठमांडू एयरपोर्ट पर रुकी सभी उड़ानें! घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स ठप

दिल्ली के बाद अब काठमांडू एयरपोर्ट पर रुकी सभी उड़ानें! घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स ठप

Nepal: नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (TIA) पर शनिवार शाम अफरातफरी मच गई, जब अचानक सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोक दिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, रनवे की लाइटिंग सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के चलते विमान संचालन पूरी तरह से ठप हो गया है।एयरपोर्ट के प्रवक्ता रेनजी शेरपा ने बताया कि एयरफील्ड लाइटिंग सिस्टम (AFL) में गड़बड़ी आने के कारण उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। उन्होंने कहा, “तकनीकी टीम मौके पर है और समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है।”

शाम करीब 5.30बजे (स्थानीय समय) यह तकनीकी दिक्कत सामने आई, जिसके बाद कम से कम पांच फ्लाइट्स को होल्ड पर रखा गया। एयरपोर्ट पर उतरने और उड़ान भरने वाली कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें विलंबित (डिले) हैं।अधिकारियों का कहना है कि जब तक रनवे की लाइट पूरी तरह से दुरुस्त नहीं होती, तब तक फ्लाइट ऑपरेशन शुरू नहीं किया जाएगा। यात्रियों को सुरक्षा कारणों से इंतजार करने की सलाह दी गई है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर भी हुआ था तकनीकी संकट

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी शुक्रवार को इसी तरह की तकनीकी खराबी सामने आई थी। उस दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में आई दिक्कत के चलते करीब 800से ज्यादा उड़ानें विलंबित हुई थीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी।नेपाल के एयरपोर्ट पर यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पर्यटक सीजन अपने चरम पर है और बड़ी संख्या में विदेशी यात्री नेपाल की यात्रा कर रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता का अंतिम चरण, कांग्रेस ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठाए सवाल

भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की वार्ता अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऐसे में, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को अमेरिका के साथ घटते व्यापार अधिशेष और चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे के लिए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की।

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में तबाही का मंजर, दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद इमरजेंसी लागू, 1 लाख मौतों की आशंका

Venezuela Earthquake: 24 जून 2026 को वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंप ने जमकर तबाही मचाई। भूकंप की तीव्रता रिक्यटर स्केल 7.2 और 7.5 मापी गई। दोनों झटके एक मिनट से भी कम समय के अंतराल में महसूस किए गए। जिसका का केंद्र राजधानी Caracas से पश्चिम में स्थित क्षेत्र में था।

US-Iran Peace Deal: महीनों की तनातनी खत्म...US Iran डील पर लगी मुहर, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ समझौता

महीनों से जारी तनाव और संघर्ष के बाद अमेरिका और ईरान के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हो गए हैं। इस डील को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक राजनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है। समझौते में कई अहम शर्तें शामिल हैं, जो दोनों देशों के भविष्य के संबंधों और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करेंगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast