Search KhabarFast

Press ESC to close

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में तबाही का मंजर, दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद इमरजेंसी लागू, 1 लाख मौतों की आशंका

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में तबाही का मंजर, दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद इमरजेंसी लागू, 1 लाख मौतों की आशंका

Venezuela Earthquake:  24 जून 2026 को वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंप ने जमकर तबाही मचाई। भूकंप की तीव्रता रिक्यटर स्केल 7.2 और 7.5 मापी गई। दोनों झटके एक मिनट से भी कम समय के अंतराल में महसूस किए गए। जिसका का केंद्र राजधानी Caracas से पश्चिम में स्थित क्षेत्र में था।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को वेनेजुएला में लगातार आए ज़बरदस्त भूकंप के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। अधिकारियों ने मौतों की पुष्टि की है और प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य चल रहा है। बुधवार (स्थानीय समय) को टीवी पर दिए गए भाषण में रोड्रिगेज ने आपदा में लोगों की मौत की पुष्टि की और कहा कि वह उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हैं जिन्होंने "दुखद रूप से अपने परिवार के किसी सदस्य को खो दिया है।" उन्होंने मरने वालों की संख्या नहीं बताई। CNN के अनुसार, भूकंप के बाद गिरी हुई इमारतों और क्षतिग्रस्त ढांचों के नीचे दबे जीवित लोगों को खोजने के लिए आपातकालीन बचाव दल तैनात किए गए हैं।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, वेनेजुएला की राजधानी कराकस में बुधवार शाम एक ही इलाके में दो ज़बरदस्त भूकंप आए, जिससे इमारतें ढह गईं। अनुमान है कि मरने वालों की संख्या 10,000 से 1,00,000 के बीच हो सकती है। USGS के अनुसार, पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था जो 22:04 GMT पर कराकस से लगभग 284 किमी (176 मील) पश्चिम में सैन फेलिप के पास आया। इसके तुरंत बाद राजधानी से लगभग 293 किमी (182 मील) पश्चिम में युमारे के पास 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। USGS ने कहा, "भारी जान-माल का नुकसान और बड़े पैमाने पर तबाही की आशंका है और आपदा के व्यापक होने की संभावना है।"

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने X पर एक पोस्ट में कहा, "ध्यान दें कि जल्द ही मैं वेनेजुएला के लोगों को हमारे देश को प्रभावित करने वाले ज़बरदस्त भूकंप के बाद की स्थिति के बारे में जानकारी दूंगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

म्यांमार से भाग रहे 500 से ज्यादा रोहिंग्या लापता, समुद्र में दो नावें डूबने की आशंका

म्यांमार में जारी हिंसा के बीच एक बड़ी मानवीय त्रासदी की आशंका जताई जा रही है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की दो एजेंसियों के अनुसार, म्यांमार से जान बचाकर भाग रहे 500 से ज्यादा लोगों के समुद्र में लापता होने की खबर है।

फ्रांस में गर्मी के कारण बंद हुए परमाणु रिएक्टर, क्या भारत में भी है ऐसा खतरा?

यूरोप में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब बिजली उत्पादन पर भी दिखाई देने लगा है। फ्रांस में इस सप्ताह तीन परमाणु रिएक्टरों को बंद करना पड़ा, जबकि कई अन्य रिएक्टरों का उत्पादन भी कम कर दिया गया।

रघुराम राजन को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अहम टास्क फोर्स में मिली जगह, मौद्रिक नीति की करेंगे समीक्षा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की एक महत्वपूर्ण टास्क फोर्स में शामिल किया गया है। राजन के साथ दिल्ली में जन्मे अर्थशास्त्री राज चेट्टी और माइक्रोसॉफ्ट की अधिकारी आशा शर्मा को भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अलग-अलग समितियों में नियुक्त किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast