Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: सीएम धामी ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला दौर, कहा- संविधान की भावना पर हमला हुआ था

Uttarakhand News: सीएम धामी ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला दौर, कहा- संविधान की भावना पर हमला हुआ था

Uttarakhand News: उतराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जी. एम. एस. रोड स्थित एक होटल में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार द्वारा सत्ता बचाने के लिए नागरिक स्वतंत्रताओं का हनन किया गया, प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया तथा संविधान की मूल भावना को आघात पहुंचाया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के त्याग, साहस और संघर्ष के कारण ही देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था पुनः स्थापित हो सकी। उन्होंने सभी लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनका योगदान वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए उनके संघर्ष को सदैव स्मरण रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिक अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान इन मूल अधिकारों को कुचलने का प्रयास किया गया, किंतु देश की जागरूक जनता ने लोकतांत्रिक माध्यमों से इसका जवाब देते हुए लोकतंत्र की पुनर्स्थापना की।

Also read: Uttarakhand News: बैरागीवाला हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले सीएम धामी, दिया मदद का पूरा भरोसा, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के आधार पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि को 16 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है। साथ ही, आपातकाल के दौरान जेल गए लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके आश्रित जीवनसाथियों को विशेष पहचान-पत्र भी जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आह्वान किया कि लोकतंत्र की रक्षा, संविधान के सम्मान तथा राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि रखते हुए विकसित भारत और श्रेष्ठ उत्तराखंड के निर्माण में सभी अपना योगदान दें। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया तथा उनके संघर्ष और योगदान का स्मरण करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के करनाल में रिश्तों का खून, जमीन विवाद में बुर्जुग की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी हथियार लहराकर फरार

Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीनी विवाद ने एक दर्दनाक रूप ले लिया, जहां 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के बीच इस वारदात को लेकर गहरी चर्चा है, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा के HTET परीक्षा 2025 को लेकर बड़ा अपडेट, पहली बार की गई ऐसी व्यवस्था

Haryana News: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 के सफल व पारदर्शी संचालन के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अपनी कमर कस ली है। 4 और 5 जुलाई को संचालित होने वाली एचटेट परीक्षा की जानकारी देने के लिए वीरवार को भिवानी स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में शिक्षा बोर्ड चेयरमैन ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। पत्रकार वार्ता के दौरान चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी। इस बार एचटेट परीक्षा में अभ्यर्थियों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अढाई गुणा से भी अधिक है, जो प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के प्रति उनके बढ़ते कदम को दर्शाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast