Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में भारी बारिश देगा गर्मी से राहत, इन राज्यों में मानसून का तांडव; देखें IMD का अलर्ट

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में भारी बारिश देगा गर्मी से राहत, इन राज्यों में मानसून का तांडव; देखें IMD का अलर्ट

Tomorrow Weather Forecast: देशभर में मौसम अपना रंग दिखा रहा है। कहीं बाढ़ ने भारी तबाही मचाई हैं। तो कहीं अभी भी गर्मी से लोग परेशान हैं। इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) राजधानी दिल्ली के लिए अलर्ट जारी  किया है। IMD के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक तापमान में गिरावट दर्ज की सकती है। इस दौरान दिल्ली में आंधी और तेज बारिश से मौसम सुहाना होगा और लोगों को गर्मी से राहत देगा। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर महाराष्ट्र और तमिलनाडु पर व्यापक तौर पर देखा जा सकता है। IMD ने इन राज्यों में भी बारिश की चेतावनी दी है।

अगले एक हफ्ते का दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए अगले एक हफ्ते का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार, दिल्ली-NCR में आने वाले दिनों में दिल्ली में ज्यादा गर्मी नहीं पड़ेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रह सकता है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा में भी मौसम करवट लेगा। IMD की मानें तो दोनों राज्यों के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40°C से ऊपर जा सकता है। लेकिन कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना है। IMD ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में मानसून आगे बढ़ेगा और गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के बाकी हिस्सों में एंट्री करेगा। फिलहाल, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश का दौर जारी है।

Also read: गाजियाबाद हाउसिंग सोसाइटी घोटाला...ED की दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी, करोड़ों की धोखाधड़ी की जांच तेज

महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर

दूसरी तरफ, देश के कई राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने चरम पर हैं। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के 31 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज बारिश और आंधी-तूफान से मौसम सुहाना हो जाएगा, लेकिन कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी पैदा हो सकती है। इसके अलावा IMD ने गोवा, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना में भी भारी भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ ने मताई तबाही

आपको बता दें, इस समय अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर जिले में भारी हुई, जिससे अचानक बाढ़ आ गई। मौसम विभाग ने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। रेस्क्यू टीम ने तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है। लेकिन इसका सीधा असर असम के कई जिलों पर भी पड़ रहा है। ऊपरी इलाकों में भारी बारिश से नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गाजियाबाद हाउसिंग सोसाइटी घोटाला...ED की दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी, करोड़ों की धोखाधड़ी की जांच तेज

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को गाजियाबाद और दिल्ली में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान एक रियल एस्टेट डेवलपर और सहकारी समिति के अधिकारियों से जुड़े एक कथित हाउसिंग सोसाइटी धोखाधड़ी मामले की जांच के अंतर्गत चलाया गया है।

कल का मौसम: देश के 21 राज्यों में होगी तूफानी बारिश, तेज तूफान और आंधी का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कल 26 जून को देश के कई राज्यों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं का असर दिखेगा। वयूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, महाराष्ट्र असम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश शामिल हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast