Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के करनाल में रिश्तों का खून, जमीन विवाद में बुर्जुग की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी हथियार लहराकर फरार

हरियाणा के करनाल में रिश्तों का खून, जमीन विवाद में बुर्जुग की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी हथियार लहराकर फरार

Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीनी विवाद ने एक दर्दनाक रूप ले लिया, जहां 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के बीच इस वारदात को लेकर गहरी चर्चा है, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 11 बजे गोली चलने की आवाज से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पहले लोगों को लगा कि कहीं पटाखे चल रहे हैं, लेकिन कुछ ही देर में पता चला कि गांव के बुजुर्ग किसान दर्शन सिंह को गोली मारी गई है। वारदात के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

बराबर बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि परिवार में लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि पोता जमीन के हिस्से को लेकर नाराज था और इसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। जांच एजेंसियां परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही हैं और पूरे विवाद की पृष्ठभूमि को खंगाल रही हैं। सीसीटीवी फुटेज ने खोले कई राज जांच अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में अहम सुराग मिले हैं। फुटेज में कथित तौर पर आरोपी अपने दादा को मोटरसाइकिल पर लेकर आता दिखाई दे रहा है। इसके बाद गोली चलने की घटना सामने आई। पुलिस का दावा है कि वारदात के कई महत्वपूर्ण पहलू कैमरों में कैद हुए हैं, जिन्हें जांच का आधार बनाया जा रहा है।

बेटी ने कहा कि पिता ने मेहनत से बनाई थी संपत्ति

मृतक की बेटी तारों ने बताया कि परिवार में जमीन को लेकर विवाद पहले से चला आ रहा था। उनके अनुसार, दर्शन सिंह ने अपनी मेहनत से गांव में चार दुकानें, एक कोठी और करीब 12 किले जमीन खरीदी थी। घटना की सूचना मिलते ही वह करनाल से गांव पहुंचीं। उन्होंने कहा कि परिवार को इस तरह की घटना की उम्मीद नहीं थी और पिता की हत्या ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में शोक, लोगों ने जताया दुख ग्रामीणों का कहना है कि दर्शन सिंह एक शांत स्वभाव के और मेहनती किसान थे। खेती-बाड़ी के काम से जुड़े रहने वाले दर्शन सिंह की गांव में अच्छी छवि थी। उनकी हत्या की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। लोगों का कहना है कि किसी ने नहीं सोचा था कि जमीन का विवाद इस हद तक पहुंच जाएगा कि रिश्तों का ही खून हो जाएगा।

पुलिस की जांच तेज

आरोपी की तलाश जारी पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोल बरामद कर लिए हैं और एफएसएल टीम ने भी वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि बुजुर्ग को कितनी गोलियां लगीं। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: फरीदाबाद में खेलते-खेलते 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम, 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला शव

Faridabad Borewell Incident: हरियाणा के फरीदाबाद में एक दर्दनाक हादसे में एक 3 साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। खेलते-खेलते मासूम बच्ची 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। जिसे बचाने के लिए करीब 10 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला और उसे आज 28 सितंबर सोमवार तड़के बाहर निकाला गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

MP News: उज्जैन शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर जबरदस्त बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; 2500 से ज्यादा जवान तैनात

Ujjain Shahi Masjid Protest: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक बड़ा बवाल हो गया है। यहां अब्दालपुरा इलाके में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन तभी वहां के लोग विरोध-प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पत्थरबाजी की घटना भी दर्ज की गई। जिसके बाद पुलिस को हालात काबू करने के लिए भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लगातार बारिश ने रोकी चारधाम यात्रा, केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड; 1500 से ज्यादा तीर्थयात्री सुरक्षित

Kedarnath Route Landslide: उत्तराखंड मेंं लगातार बारिश हो रही है, जिस वजह से कई इलाकों से भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। इस घटना में कई तीर्थयात्री फंस गए हैं, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बीच, रविवार देर रात केदारनाथ मार्ग पर चिरबासा के पास भूस्खलन के कारण कई तीर्थयात्री फंस गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast