Search KhabarFast

Press ESC to close

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे

PM Modi Video Message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने महिला आरक्षण लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सरकार नारी शक्ति से किए गए वादे को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने कहा कि देश की महिलाओं का आशीर्वाद उनके साथ है और उनका हौसला बुलंद है।

एक्स पर वीडियो साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, "हमने अपनी 'नारी शक्ति' से एक वादा किया था और हम उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं..." उन्होंने वीडियो संदेश में महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियों पर भी निशाना साधा।

आने वाली हर रुकावट दूर करेंगे: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं उनसे इस मुद्दे को उठाती रही हैं और पत्रों के माध्यम से भी अपनी बात पहुंचाती रही हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि देश की 100 प्रतिशत नारी शक्ति का आशीर्वाद उनके साथ है।उन्होंने कहा, "मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं, हम महिला आरक्षण के खिलाफ आने वाली हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे। हमारा हौसला भी बुलंद है, हमारी हिम्मत भी अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है।" पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां महिलाओं की संसद और विधानसभाओं में भागीदारी बढ़ाने से उन्हें नहीं रोक पाएंगी।

30 नवंबर को लोकसभा में पेश होगा डिलिमिटेशन बिल

बता दें कि केंद्र सरकार ने डिलिमिटेशन बिल को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। बिल की प्रतियां संसद सदस्यों को वितरित की गई हैं और उनसे इसे पढ़ने के लिए कहा गया है। सांसदों से यह भी कहा गया है कि अगर उन्हें बिल को लेकर कोई सवाल या आपत्ति है, तो वे उसे तैयार रखें। सरकार ने संसद में चर्चा के दौरान सभी सवालों का जवाब देने की बात कही है। सरकार की ओर से 30 नवंबर को लोकसभा में डिलिमिटेशन बिल पेश किए जाने की तैयारी है। महिला आरक्षण का मुद्दा भी इस प्रक्रिया से जुड़ा है। सरकार की योजना के मुताबिक, परिसीमन से संबंधित विधायी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता खुल सकता है।
 

Also read: Delhi News: केजरीवाल के 'शीशमहल' में ऐसा क्या है? आज जनता के लिए खुला, मंत्री बोले- हर चीज का बिल मौजूद

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Indian Railway: फरवरी तक ये ट्रेन रहेंगी कैंसिल, टिकट बुक करने से पहले देख लें रूट और लिस्ट

Indian Railway: रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। भारतीय रेलवे ने 20 ट्रेनों को फरवरी तक रद्द रखने का फैसला किया है। ऐसे में इन ट्रेनों से सफर करने की योजना बना रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ईपीएफओ खाताधारकों को बड़ी राहत देने की तैयारी में सरकार, मंत्रालय को भेजा गया प्रस्ताव

Relief To EPRO Account Holder:EPFO चीफ और सेट्रल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर रमेश कृष्णामूर्ति ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी भविष्य निधि से किस्तों में निकाले जाने वाले पैसों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। साथ ही खात में बची हुई राशि पर वही ब्याज मिलेगा जो बाकी सदस्यों को पीएफ पर मिलता है।

RBI New Rules: ATM से पैसे निकालने पर अब कितना लगेगा चार्ज? RBI के नए नियम लागू

RBI New Rules: ATM से पैसे निकालने और कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नए नियम जारी किए हैं। ये नियम 27 नवंबर से लागू हो गए हैं। इसके तहत फ्री ATM ट्रांजैक्शन की सीमा पहले जैसी रहेगी, लेकिन फ्री लिमिट खत्म होने के बाद बैंक प्रति ट्रांजैक्शन अधिकतम 23 रुपये और टैक्स वसूल सकेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast