Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh News: मुरादाबाद में रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर, 4 यात्रियों की मौत, कई घायल

Uttar Pradesh News: मुरादाबाद में रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर, 4 यात्रियों की मौत, कई घायल

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर छजलैट थाना क्षेत्र के लदावली गांव के पास रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोडवेज बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चार यात्रियों को बचाया नहीं जा सका। फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।

मृतक के परिजन ने क्या कहा  

इस हादसे में जान गंवाने वालों में एक महिला और उसका बच्चा भी शामिल हैं। मृतकों के परिजन ने बताया कि उनकी बहन और भांजे की इस दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों स्टेशन से मुरादाबाद के सदूपुरा गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे। परिजन के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली थी कि लदावली गांव के पास रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।

डॉक्टर ने 4 लोगों को मृत घोषित किया

जिला अस्पताल के डॉक्टर नीरज अग्रवाल ने बताया कि शनिवार सुबह चार लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें एक बच्चा भी शामिल था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल अन्य यात्रियों का इलाज जारी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई।

कन्नौज में भी हादसे में गई थी 4 बच्चों की जान

इससे पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी दर्दनाक हादसा हुआ था। कौशांबी से स्कूली बच्चों को पिकनिक पर लेकर गई बस आगरा से लौट रही थी। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के समय बस में करीब 50 छात्र और छह शिक्षक सवार थे।

पुलिस के मुताबिक, आगरा से लखनऊ की ओर एक्सप्रेसवे पर 209वें किलोमीटर के पास यह दुर्घटना हुई थी। टक्कर के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई और चार बच्चों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में मृत घोषित कर दिया गया। लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also read: मां के निधन के बाद चर्चा में आया CM योगी का परिवार, जानिए कितने भाई-बहन और कहां है पैतृक गांव

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

शिक्षा के लिए बच्चों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा, पुलिस लाइनों में खुलेंगे डीएवी स्कूल : सम्राट चौधरी

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा, संस्कृति और एकता के उत्सव के रूप में पटना के बापू सभागार में आज से तीन दिवसीय आठवें 'डीएवी यूनाइटेड फेस्टिवल' का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। 'सेलिब्रेटिंग यूनिटी' की थीम पर 28 से 30 नवंबर, 2026 तक आयोजित होने वाला यह महोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

'खेल ही बनाते हैं बच्चों को अनुशासित और मजबूत', कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बयान

Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के शेरपुर स्थित श्रीराम सेंट्रल स्कूल के वार्षिक खेल दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Uttarakhand News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 1200 जगहों पर मॉक ड्रिल, मंत्री मदन कौशिक ने तैयारियों का लिया जायजा

Uttarakhand News:उत्तराखंड में आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए शनिवार को राज्यव्यापी मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की वर्षगांठ पर पहली बार आयोजित आपदा प्रबंधन दिवस के तहत राज्य के सभी 13 जिलों में यह अभ्यास हुआ। चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 1,200 से अधिक स्थानों पर मॉक ड्रिल और 3,000 से ज्यादा जगहों

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast