Search KhabarFast

Press ESC to close

Indian Railway: फरवरी तक ये ट्रेन रहेंगी कैंसिल, टिकट बुक करने से पहले देख लें रूट और लिस्ट

Indian Railway: फरवरी तक ये ट्रेन रहेंगी कैंसिल, टिकट बुक करने से पहले देख लें रूट और लिस्ट

Indian Railway: रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। भारतीय रेलवे ने 20 ट्रेनों को फरवरी तक रद्द रखने का फैसला किया है। ऐसे में इन ट्रेनों से सफर करने की योजना बना रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे के इस फैसले का असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल और असम समेत कई राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा। यह बदलाव एक दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगा। रेलवे ने सर्दियों में घने कोहरे के कारण सुरक्षित परिचालन को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। इसके अलावा 26 ट्रेनों के संचालन के दिनों में भी कटौती की गई है।

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 10 जोड़ी यानी कुल 20 ट्रेन सेवाएं निर्धारित अवधि में पूरी तरह रद्द रहेंगी। इनकी सूची इस प्रकार है:

ट्रेन नंबर                         ट्रेन का नाम          
                
14112/14111 -प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस         
22198/22197 - झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस                
22857/22858 -सांतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस        
14003/14004 -मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस         
14523/14524 -बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस           
14617/14618 -पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 
15903/15904 -डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस            
15620/15619 -कामाख्या-गया एक्सप्रेस                 
15621/15622  -कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस          
13035/13036 - हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस      

इन ट्रेनों की रद्द रहने की तारीखें अलग-अलग हैं। कुछ ट्रेनें दिसंबर की शुरुआत से फरवरी के आखिरी सप्ताह तक रद्द रहेंगी, जबकि कुछ का परिचालन मार्च 2027 के शुरुआती दिनों तक प्रभावित रहेगा।

26 ट्रेनों के फेरे भी होंगे कम

रेलवे ने 26 अन्य ट्रेन सेवाओं के संचालन के दिनों में भी कटौती की है। इनमें ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ, पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस और अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस शामिल हैं। ये ट्रेनें पूरे समय के लिए बंद नहीं रहेंगी, बल्कि सप्ताह के निर्धारित दिनों में नहीं चलेंगी।

सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस

रेलवे के इस फैसले के बाद यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। जिन लोगों ने दिसंबर से फरवरी के बीच टिकट बुक कराए हैं, उन्हें अपनी ट्रेन की तारीख और परिचालन की स्थिति जरूर जांचनी चाहिए। यात्री ट्रेन का अपडेट नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES), IRCTC की वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त कर सकते हैं। स्टेशन के लिए निकलने से पहले ट्रेन का ताजा स्टेटस चेक करना न भूलें।
      

Also read: ममता गुट को बड़ी जीत! TMC बागी ऋतब्रत बनर्जी को झटका, हाईकोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति की रद्द

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ईपीएफओ खाताधारकों को बड़ी राहत देने की तैयारी में सरकार, मंत्रालय को भेजा गया प्रस्ताव

Relief To EPRO Account Holder:EPFO चीफ और सेट्रल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर रमेश कृष्णामूर्ति ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी भविष्य निधि से किस्तों में निकाले जाने वाले पैसों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। साथ ही खात में बची हुई राशि पर वही ब्याज मिलेगा जो बाकी सदस्यों को पीएफ पर मिलता है।

RBI New Rules: ATM से पैसे निकालने पर अब कितना लगेगा चार्ज? RBI के नए नियम लागू

RBI New Rules: ATM से पैसे निकालने और कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नए नियम जारी किए हैं। ये नियम 27 नवंबर से लागू हो गए हैं। इसके तहत फ्री ATM ट्रांजैक्शन की सीमा पहले जैसी रहेगी, लेकिन फ्री लिमिट खत्म होने के बाद बैंक प्रति ट्रांजैक्शन अधिकतम 23 रुपये और टैक्स वसूल सकेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast