Search KhabarFast

Press ESC to close

ईपीएफओ खाताधारकों को बड़ी राहत देने की तैयारी में सरकार, मंत्रालय को भेजा गया प्रस्ताव

ईपीएफओ खाताधारकों को बड़ी राहत देने की तैयारी में सरकार, मंत्रालय को भेजा गया प्रस्ताव

Relief To EPRO Account Holder:EPFO चीफ और सेट्रल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर रमेश कृष्णामूर्ति ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी भविष्य निधि से किस्तों में निकाले जाने वाले पैसों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। साथ ही खात में बची हुई राशि पर वही ब्याज मिलेगा जो बाकी सदस्यों को पीएफ पर मिलता है।

उन्होंने कहा कि सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान को लागू करने के लिए ईपीएफ से जुड़े प्रावधान में बदलाव करने के साथ इनकम टैक्स से जुड़े कानून में जरूर संशोधन होंगे। EPFO ने ये प्रस्ताव श्रम मंत्रालय को भेज दिया है।    

वित्त मंत्रालय से बात कर रहा श्रम मंत्रालय            

वित्त मंत्रालय इनकम टैक्स कानून में संशोधन से जुड़े प्रस्ताव को लेकर वित्त मंत्रालय से संपर्क कर रहा है। रमेश कृष्णामूर्ति ने कहा कि प्रस्ताव बजट पारित होने के बाद एक अप्रैल से लागू होगा। बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने पिछले हफ्ते कर्मचारी भविष्य निधि निकासी के नियमों में बड़े बदलाव को मंजूरी दी थी। जिसके तहत रिटायर होने वाले सदस्य अब अपनी पीएफ खाते में जमा पैसों को किस्तों में निकाल सकते हैं। इसके अलावा खाता में अनिवार्य राशि की सीमा को 25 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया है। वहीं, पूरे पैसे निकालने के लिए वेटिंग पीरियड 12 महीने से घटाकर 2 महीने कर दिया गया है।    

शुरुआत में 6.32 खाताधारकों को मिलेगा लाभ  

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की अगुवाई में केंद्रीय न्यासी बोर्ड की इस महीने हुई 240 बैठक में लिए गए निर्णय के तहत प्रस्तावित नियमित किस्त निकासी योजना के तहत रिटायर होने वाले सदस्य अपनी पूरी जमा राशि को एक साथ निकालने के बजाए मासिक, तिमाही या छमाही किस्तों में निकाल सकते हैं। शुरुआती चरण 55 साल के 6.32 खाताधारकों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिनके पीएफ खातों में 5 लाख रुपए से ज्यादा जमा है।      

Also read: दिसंबर में बैंकों की कितने दिन रहेगी छुट्टी, RBI ने जारी किया लिस्ट; देखें कब-कब है हॉलिडे 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Indian Railway: फरवरी तक ये ट्रेन रहेंगी कैंसिल, टिकट बुक करने से पहले देख लें रूट और लिस्ट

Indian Railway: रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। भारतीय रेलवे ने 20 ट्रेनों को फरवरी तक रद्द रखने का फैसला किया है। ऐसे में इन ट्रेनों से सफर करने की योजना बना रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

RBI New Rules: ATM से पैसे निकालने पर अब कितना लगेगा चार्ज? RBI के नए नियम लागू

RBI New Rules: ATM से पैसे निकालने और कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नए नियम जारी किए हैं। ये नियम 27 नवंबर से लागू हो गए हैं। इसके तहत फ्री ATM ट्रांजैक्शन की सीमा पहले जैसी रहेगी, लेकिन फ्री लिमिट खत्म होने के बाद बैंक प्रति ट्रांजैक्शन अधिकतम 23 रुपये और टैक्स वसूल सकेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast