Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: केजरीवाल के 'शीशमहल' में ऐसा क्या है? आज जनता के लिए खुला, मंत्री बोले- हर चीज का बिल मौजूद

Delhi News: केजरीवाल के 'शीशमहल' में ऐसा क्या है? आज जनता के लिए खुला, मंत्री बोले- हर चीज का बिल मौजूद

Delhi News: दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को लेकर चर्चित 'शीशमहल' आज से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इस दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा भी मौके पर मौजूद रहे। सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य जनता को शीशमहल की वास्तविक स्थिति और वहां मौजूद सुविधाओं से रूबरू कराना है।

सरकार की ओर से शीशमहल को आम लोगों के लिए खोलने का फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब इस आवास के निर्माण और उसमें लगाई गई सुविधाओं को लेकर पहले भी राजनीतिक विवाद सामने आ चुके हैं। सरकार चाहती है कि लोग खुद यहां पहुंचकर परिसर में मौजूद सुविधाओं और वस्तुओं को देखें और पूरे मामले को समझें।

प्रवेश वर्मा का दावा- हर वस्तु का बिल मौजूद

इस मौके पर मंत्री प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि शीशमहल में मौजूद किसी भी वस्तु को इधर-उधर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां रखी हर वस्तु का बिल उपलब्ध है। प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि कोविड काल के दौरान भी तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसके निर्माण कार्य को नहीं रुकने दिया।

विदेशों से लाया गया सामान होने का दावा

प्रवेश वर्मा ने यह भी कहा कि शीशमहल में विदेशों से लाया गया सामान मौजूद है। सरकार चाहती है कि आम जनता यहां आकर खुद इन चीजों को देखे और इस पूरे मामले की वास्तविकता को समझे। इस दौरान मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे। शीशमहल को जनता के लिए खोले जाने के बाद अब लोग परिसर में मौजूद सुविधाओं और वस्तुओं को प्रत्यक्ष रूप से देख सकेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 28 Nov 2026: देश के 8 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, हरियाणा पंजाब यूपी में कोहरे का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

Kal Ka Mausam 28 November: दक्षिण में बारिश की आफत, दिल्ली-UP-हरियाणा समेत उत्तर भारत में कोहरे की चादर; 28 नवंबर के लिए IMD का बड़ा अलर्ट

28 November Weather Update: नवंबर का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बचे है। लेकिन इस बीच, देशभर में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे है। एक तरफ, जहां दक्षिण भारत में आंधी-बारिश के आसार बन रहे है। साथ ही, तेज हवाओं का दौर भी जारी है। तो वहीं, दूसरी तरफ उत्तर भारत में ठिठुरन वाली ठंड के साथ घने कोहरे का साया छाया हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने लेटेस्ट बुलेटिन में देश के बदलते मौसम को लेकर अलर्ट किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast