Search KhabarFast

Press ESC to close

'खेल ही बनाते हैं बच्चों को अनुशासित और मजबूत', कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बयान

'खेल ही बनाते हैं बच्चों को अनुशासित और मजबूत', कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बयान

Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के शेरपुर स्थित श्रीराम सेंट्रल स्कूल के वार्षिक खेल दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

आज के बच्चे ही देश का आने वाला भविष्य

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही देश का आने वाला भविष्य हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि खेलों से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं मन भी स्वस्थ रहता है। खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करने का जज्बा विकसित करते हैं।

खेल हमें हार और जीत दोनों को समान भाव से स्वीकार करना सिखाते हैं

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खेल हमें हार और जीत दोनों को समान भाव से स्वीकार करना सिखाते हैं। जीत हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है, जबकि हार हमें अपनी कमियों को पहचानकर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने और अपने विद्यालय, परिवार एवं प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

Also read: उत्तराखंड के पौड़ी में भीषण हादसा, पलक झपकते खाई में समाई गाड़ी, 6 महिलाओं समेत 7 की मौत

बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। खेलो इंडिया जैसे अभियानों के माध्यम से देश की युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को वार्षिक खेल दिवस के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना भी की।

इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर चेयरमैन अनिल गर्ग, निदेशक गौरव गर्ग, प्रधानाचार्य एस.के मिश्रा सहित छात्र छात्राएं शिक्षकगण अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

शिक्षा के लिए बच्चों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा, पुलिस लाइनों में खुलेंगे डीएवी स्कूल : सम्राट चौधरी

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा, संस्कृति और एकता के उत्सव के रूप में पटना के बापू सभागार में आज से तीन दिवसीय आठवें 'डीएवी यूनाइटेड फेस्टिवल' का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। 'सेलिब्रेटिंग यूनिटी' की थीम पर 28 से 30 नवंबर, 2026 तक आयोजित होने वाला यह महोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

Uttarakhand News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 1200 जगहों पर मॉक ड्रिल, मंत्री मदन कौशिक ने तैयारियों का लिया जायजा

Uttarakhand News:उत्तराखंड में आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए शनिवार को राज्यव्यापी मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की वर्षगांठ पर पहली बार आयोजित आपदा प्रबंधन दिवस के तहत राज्य के सभी 13 जिलों में यह अभ्यास हुआ। चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 1,200 से अधिक स्थानों पर मॉक ड्रिल और 3,000 से ज्यादा जगहों

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast