Search KhabarFast

Press ESC to close

सचिव जी और रिंकी की होली वाली लव स्टोरी ने मचाया धमाल, उदित नारायण की आवाज सुन फैंस हुए दीवाने

सचिव जी और रिंकी की होली वाली लव स्टोरी ने मचाया धमाल, उदित नारायण की आवाज सुन फैंस हुए दीवाने

Panchayat 5 Holi Song: पंचायत का सीजन 5 बहुत जल्द ही अमेजॉन प्राइम पर दर्शकों के बीच आने वाला हैं। पंचायत के हर एक-एक एपिसोड को दर्शकों ने भर-भर के प्यार दिया हैं। इस बार सीजन-5 के ट्रेलर में सचिव जी और रिंकी की बेहद रोमैंटिक केमेस्ट्री दिख रही हैं। जिसको लेकर फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा हैं। अभी लोग ट्रेलर से हैंगओवर से उबरे भी नहीं थे की मेकर्स ने सचिव जी और रिंकी के साथ-साथ सभी के साथ वाला होली का एक मजेदार गाना रिलीज कर दिया हैं। जो की यूट्यूब पर छाया हुआ हैं।

'रंग डाली रे' से प्रेम रंग में रंगे सचिव जी और रिंकी

'रंग डाली रे' टीवीएफ की पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत के पांचवें सीजन का होली के लिए त्यौहार पर फिल्माया गया हैं। और दर्शकों के बीच बेहद कम समय में ही पॉपुलर हो रहा हैं। गाने को आवाज दी हैं उदित नारायण ने और गाने को कम्पोज किया हैं अनुराग सैकिया ने। वहीं उदित नारायण के साथ- साथ दीपाली साठे ने इस गाने को और ही मजेदार बना दिया हैं।  "रंग डाली रे, संइया लाए गजब पिचकारी रे" जैसे बोल होली की खुशी और हल्के-फुल्के रोमांस को बेहद ही खूबसूरती से परोस रही हैं।  वीडियो में सचिव जी, रिंकी और गांव के दूसरे लोग रंगों में सराबोर नजर आते हैं।

Also read: Film Ramayana: 'रामायण' ने दुनियाभर में गाड़े सफलता के झंडे, 27 देशों में नंबर-1 भारतीय फिल्म बनने का बनाया रिकॉर्ड

पूरी सीरीज में गांव का देसी अंदाज, हंसी-मजाक और इमोशनल रिश्तों का तड़का

पंचायत वेब सीरीज एक ऐसे इंजीनियरिंग पास लड़के अभिषेक त्रिपाठी उर्फ सचिव जी (जितेंद्र कुमार) की जिंदगी को दिखाती है, जिसे अच्छी नौकरी नहीं मिलती तो वो मजबूरी में यूपी के छोटे से गांव फुलेरा का पंचायत सचिव बन जाता है। पूरी सीरीज में गांव का देसी अंदाज, हंसी-मजाक और इमोशनल रिश्तों का तड़का देखने को मिलता है।लेकिन सीजन 5 में कहानी पूरी तरह पलट गई है। इस बार फुलेरा की कुर्सी पर बनरकास (दुर्गेश कुमार) और क्रांति देवी (सुनीता राजवर) का कब्जा हो गया है। वहीं पुराने प्रधान बृज भूषण दुबे (रघुबीर यादव) और मंजू देवी (नीना गुप्ता) अब सत्ता से बाहर हो गए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Film Ramayana: 'रामायण' ने दुनियाभर में गाड़े सफलता के झंडे, 27 देशों में नंबर-1 भारतीय फिल्म बनने का बनाया रिकॉर्ड

Ramayana 27 Countries Record: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ की गूंज देशभर में सुनाई दे रही है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी फिल्म मजबूती से सिनेमाघरों में टिकी हुई है। ताजा अपडेट के अनुसार, फिल्म ने 22 दिनों में दुनियाभर में ₹1,777 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जबकि भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन करीब ₹992.10 करोड़ पहुंच गया है। इसी बीच, फिल्म ‘रामायण’ ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो आज से पहले किसी भारतीय फिल्म ने नहीं किया।

जैस्मिन भसीन ने कराई प्लास्टिक सर्जरी? बदले लुक पर उठे सवाल तो एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खोटी

Entertainment News: टीवी और फिल्म अभिनेत्री जैस्मिन भसीन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या टीवी शो नहीं, बल्कि उनका लुक है। हाल ही में कोलकाता में एक शादी समारोह में शामिल हुईं जैस्मिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिसके बाद कुछ यूजर्स ने उनके चेहरे में बदलाव को लेकर प्लास्टिक सर्जरी, बोटॉक्स और फिलर्स करवाने के कयास लगाने शुरू कर दिए। अब एक्ट्रेस ने इन टिप्पणियों पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने साफ कहा कि हर दिन उनका चेहरा एक जैसा नहीं दिख सकता और लोगों को हर तस्वीर में परफेक्ट दिखने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast