Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, जानें आवेदन का आसान तरीका

दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, जानें आवेदन का आसान तरीका

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1 अगस्त को इस योजना का ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया। अब पात्र महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। सरकार का दावा है कि आवेदन की प्रक्रिया आसान है और इसे कुछ ही मिनटों में पूरा किया जा सकता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस योजना का वादा किया था। अब इसे लागू करने के लिए सरकार ने 5,100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। इस योजना का लाभ दिल्ली की करीब 17 लाख पात्र महिलाओं को मिलने की उम्मीद है।

हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने इस राशि को लेने के लिए दो विकल्प दिए हैं।

पहला विकल्प 

महिला के नाम से हर महीने 1500 रुपये बैंक में RD (रिकरिंग डिपॉजिट) या FD (फिक्स्ड डिपॉजिट) में जमा किए जाएंगे। वहीं 1000 रुपये सीधे डिजिटल वॉलेट में भेजे जाएंगे, जिन्हें जरूरत के अनुसार खर्च किया जा सकेगा।

दूसरा विकल्प

यदि महिला चाहे तो पूरे 2500 रुपये हर महीने RD या FD में जमा करवा सकती है। तीन साल पूरे होने के बाद जमा राशि ब्याज सहित एक साथ दी जाएगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। वहां रजिस्ट्रेशन/अप्लाई विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद पात्रता से जुड़े सवालों के जवाब दें और अपनी जानकारी भरें। फॉर्म में आधार कार्ड की जानकारी, परिवार का विवरण और बैंक खाते की जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें। इसके अलावा, आवेदक को दिल्ली में कम से कम 10 साल से रहने का प्रमाण भी देना होगा। इसके लिए निवास प्रमाण पत्र या सांसद/विधायक की अनुशंसा के साथ आवश्यक दस्तावेज अपलोड किए जा सकते हैं। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसकी रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखनी होगी।

आवेदन की स्थिति भी कर सकेंगे चेक

आवेदन जमा करने के बाद महिलाएं उसी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति भी देख सकती हैं। इसके लिए 'ट्रैक एप्लीकेशन' या 'एप्लीकेशन स्टेटस' विकल्प पर क्लिक करें। आवेदन संख्या और मोबाइल पर आए OTP से सत्यापन करने के बाद यह पता चल जाएगा कि आवेदन स्वीकृत हुआ है या नहीं। दिल्ली सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देना और उन्हें भविष्य के लिए बचत करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Also read: Aaj Ka Mausam, 4 August 2026: 19 राज्यों में बारिश का कहर, तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी किया नया अपडेट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

E20 पेट्रोल विवाद...PM आवास मार्च पर अड़े केजरीवाल, दिल्ली पुलिस बोली- नहीं मिली अनुमति

E20 पेट्रोल नीति को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और केंद्र सरकार के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक मार्च करने का ऐलान किया।

दिल्ली के बाद झारखंड की सड़कों पर उतरें छात्र, शुरू की भूख हड़ताल; परीक्षा घोटाले के खिलाफ आज निकालेंगे मार्च

Jharkhand Exam Irregularities Protest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय (JPSC CGL) परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में पांच छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारी आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एक पदयात्रा निकालने वाले हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast