Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या बंद हो जाएगी बजाज की ये खास बाइक? डीलर ने रोकी सप्लाई

क्या बंद हो जाएगी बजाज की ये खास बाइक? डीलर ने रोकी सप्लाई

Bajaj Bikes Discontinued: बजाज ऑटो की लोकप्रिय 125 सीसी बाइक पल्सर N125 को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई डीलरों ने इस बाइक की सप्लाई लेना बंद कर दिया है। इसके बाद माना जा रहा है कि कंपनी इस मॉडल को बंद कर सकती है। हालांकि, बजाज ऑटो की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कंपनी की वेबसाइट पर भी पल्सर N125 अभी सूचीबद्ध है। 

बाइक की खास बात

बजाज के 125 सीसी पोर्टफोलियो में पल्सर रेंज का सबसे बड़ा योगदान है। मई 2026 की बिक्री के आंकड़ों के अनुसार कंपनी की कुल मासिक बिक्री में पल्सर 125 सीरीज की करीब 32 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। इस रेंज में पल्सर 125, पल्सर N125 और पल्सर NS125 शामिल हैं। पल्सर N125 को अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया गया था। उस समय इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 95 हजार रुपये रखी गई थी। यह बाइक खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई थी और इसका मुकाबला हीरो एक्सट्रीम 125R और होंडा CB125 हॉर्नेट जैसी स्पोर्ट्स बाइकों से था।

कंपनी बना रही योजना

फिलहाल यह साफ नहीं है कि कंपनी इस बाइक को पूरी तरह बंद करेगी या फिर इसका नया अपडेटेड मॉडल बाजार में लाएगी। बजाज पहले ही इस साल कई नई मोटरसाइकिलें लॉन्च करने की योजना का ऐलान कर चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस सेगमेंट में नई रणनीति अपना सकती है। डिजाइन की बात करें तो पल्सर N125 में शार्प हेडलाइट, स्पोर्टी ग्राफिक्स, स्प्लिट सीट, अंडरबेली एग्जॉस्ट और आकर्षक बॉडी पैनल दिए गए हैं। इसका वजन लगभग 125 किलोग्राम है, जिससे यह हल्की और बेहतर परफॉर्मेंस देने वाली बाइक मानी जाती है।

सबसे तेज एक्सेलरेशन देने वाली बाइक

इस बाइक में 124.59 सीसी का इंजन मिलता है, जो 12 पीएस की पावर और 11 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 125 सीसी सेगमेंट की सबसे तेज एक्सेलरेशन देने वाली बाइकों में शामिल है। फीचर्स की बात करें तो पल्सर N125 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन, मिस्ड कॉल अलर्ट, फ्यूल जानकारी और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। अब सभी की नजर बजाज ऑटो के अगले आधिकारिक ऐलान पर टिकी है, जिससे यह साफ होगा कि पल्सर N125 का भविष्य क्या होगा। 

Also read: बिजली भी बनाएगा और पानी की भी होगी बचत, जानें क्या हैं Floating Solar Panel तकनीक

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

GM Modular ने लॉन्च किया ये खास पावर बैंक, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस

आज के समय में स्मार्टफोन, ईयरबड्स और स्मार्टवॉच हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुके हैं। ऐसे में अलग-अलग डिवाइस को चार्ज करने के लिए कई केबल और चार्जिंग एक्सेसरीज साथ रखना परेशानी भरा हो सकता है।

Mahindra Scorpio Lifestyler: भारत के बाद इन देशों में धूम मचाएगा महिंद्रा का नया पिकअप

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने नए पिकअप वाहन के जरिए विदेशों में कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के ऑटो और फार्म सेक्टर के ईडी एवं सीईओ राजेश जेजुरिकर के मुताबिक, नया Mahindra Scorpio Lifestyler भारत के साथ-साथ कई ग्लोबल मार्केट में भी उतारा जाएगा।

चीन का ये खास ऐप दे सकता है YouTube को टक्कर, ग्लोबल यूजर्स के लिए हुआ लॉन्च

चीन की मशहूर वीडियो शेयरिंग वेबसाइट BiliBili अब इंटरनेशनल मार्केट में कदम बढ़ा रही है। इसे चीन का YouTube भी कहा जाता है। कंपनी ने 19 अगस्त को पुष्टि की कि वह अपनी सर्विस को दुनियाभर के यूजर्स तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast