Bank Holidays:अगर आप भी अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। नवंबर 2026 के आखिरी हफ्ते में अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 24 नवंबर को कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
वहीं, 23 नवंबर को मेघालय में स्थानीय त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 27 नवंबर को कर्नाटक में कनकदास जयंती, 28 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार और 29 नवंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी। 23 नवंबर को मेघालय में सेंग कुट स्नेम (Seng Kut Snem) त्योहार के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इस दिन राज्य में बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज नहीं होगा। हालांकि, अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे, जहां कोई अलग छुट्टी घोषित नहीं है।
24 नवंबर को इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद
24 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के अवसर पर कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे।
इनमें मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। इन राज्यों में बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज नहीं होगा। हालांकि, जिन राज्यों में यह छुट्टी लागू नहीं है, वहां बैंक खुले रहेंगे।
27 नवंबर को कर्नाटक में बैंक बंद
27 नवंबर को कनकदास जयंती के अवसर पर कर्नाटक में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इस दिन खासतौर पर बेंगलुरु में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
28 और 29 नवंबर को देशभर में बैंक रहेंगे बंद
नवंबर के आखिरी सप्ताह में लगातार दो दिन बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी।
- 28 नवंबर (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 29 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
इस तरह नवंबर के आखिरी सप्ताह में 23, 24, 27, 28 और 29 नवंबर को अलग-अलग जगहों पर बैंकिंग कामकाज प्रभावित होगा।
बैंक बंद होने पर भी जारी रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं
बैंक की शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा मिलती रहेगी। इस दौरान UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM के जरिए कैश निकालने जैसी सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।
हालांकि, चेक क्लियरेंस, कैश जमा करने और बैंक शाखा से जुड़े दूसरे जरूरी कामों के लिए ग्राहकों को छुट्टियों का ध्यान रखना होगा। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें।
Also read: भारतीय से शादी करने पर भी विदेशी को नहीं मिलेगा भारत में रहने का अधिकार, दिल्ली हाई कोर्ट ने साफ किया नियम