Search KhabarFast

Press ESC to close

PM Modi: पीएम मोदी ने किया SCO सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन, बोले- सांस्कृतिक जुड़ाव ही वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी

PM Modi: पीएम मोदी ने किया SCO सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन, बोले- सांस्कृतिक जुड़ाव ही वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी

PM Modi Addresses SCO Civilization: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जब दुनिया में युद्ध और अशांति की चर्चाएं हावी हैं, तब भारत में सभ्यताओं के आपसी संबंधों पर संवाद होना बेहद महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने सांस्कृतिक जुड़ाव को वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी बताया। उन्होंने कहा कि सभ्यताओं के बीच संवाद ने दुनिया के विचारों को बदला है और उन्हें समृद्ध बनाया है।

SCO सभ्यता संवाद मंच के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साम्राज्यों ने भले ही दुनिया का नक्शा बदला हो, लेकिन सभ्यताओं के बीच संवाद ने दुनिया के विचारों को बदलने और उन्हें समृद्ध करने का काम किया है।उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मंच केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एक नई परंपरा की नींव रखेगा। पीएम मोदी के मुताबिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत सहयोग विभिन्न देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

SCO ने सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी में बढ़ाया सहयोग

प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में शंघाई सहयोग संगठन ने सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत किया है। कुछ महीने पहले ही SCO की स्थापना के 25 साल पूरे हुए हैं।उन्होंने कहा कि अब सांस्कृतिक और सभ्यतागत सहयोग के जरिए सदस्य देशों के बीच संबंधों को एक नया आयाम दिया जा सकता है। उन्हें विश्वास है कि यह मंच नए विचारों को सामने लाएगा और सांस्कृतिक सहयोग के नए अवसर पैदा करेगा।

5000 साल पुराने व्यापारिक रिश्तों का किया जिक्र

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत और दुनिया के दूसरे देशों के बीच प्राचीन संपर्कों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि करीब 5,000 साल पहले सिंधु घाटी सभ्यता और मेसोपोटामिया के बीच व्यापारिक संबंध मौजूद थे।बाद में अलग-अलग व्यापार मार्गों के जरिए भारत, चीन, मध्य एशिया और यूरेशिया के कई क्षेत्र आपस में जुड़े। इन मार्गों से केवल व्यापारी ही नहीं, बल्कि विद्वान, यात्री और बौद्ध भिक्षु भी यात्रा करते थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन यात्राओं के माध्यम से विचारों, भाषाओं और परंपराओं का आदान-प्रदान हुआ। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग और लोगों के बीच आपसी संपर्क की अवधारणा कोई नई नहीं है, बल्कि इसे हमारे पूर्वजों ने सदियों तक विकसित और समृद्ध किया है। पीएम मोदी के अनुसार, साझा सभ्यतागत अनुभव आज भी दुनिया के देशों को एक-दूसरे के करीब लाने और आपसी सहयोग बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।       

Also read: दिल्ली एयरपोर्ट पर फिल्मी ड्रामा! जवान को धक्का देकर भागा घुसपैठिया, CISF ने दौड़ाकर धर दबोचा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bank Holidays: नवंबर के आखिरी हफ्ते में 5 दिन बंद रहेंगे बैंक! 23 से 29 नवंबर तक देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays:अगर आप भी अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। नवंबर 2026 के आखिरी हफ्ते में अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 24 नवंबर को कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

दिल्ली-NCR का मोस्ट वांटेड नसीम एनकाउंटर में ढेर, जानें उसकी खौफनाक क्राइम कुंडली

Delhi Gangster Naseem Rizwan Encounter: उत्तर-पूर्वी दिल्ली और NCR में आतंक का पर्याय बन चुका कुख्यात और आदतन अपराधी नसीम उर्फ रिजवान पिछले कुछ दिनों से दिल्ली पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। अब वह बुलंदशहर में मुठभेड़ में ढेर हो गया है।कानून मंत्री के कैंप कार्यालय के बाहर गैंगवार में अपने विरोधी गिरोह के एक बदमाश पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर बेरहमी से हत्या करने के मामले में वह पुलिस के रडार पर आ गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast