Search KhabarFast

Press ESC to close

जापान के लोग क्यों पहन रहे " सिलिकॉन बॉडी सूट और मास्क"? वजह सुन हो जाएंगे हैरान

जापान के लोग क्यों पहन रहे " सिलिकॉन बॉडी सूट और मास्क"?  वजह सुन हो जाएंगे हैरान

Men Wearing Silicon Body Suits In Japan: जापान में इन दिनों एक ड्रेस ने दहशत फैला रखी है। जिसके कारण महिलाओं के सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि जापान में सिलिकॉन बॉडी सूट और मास्क का चलन बढ़ गया है। दरअसल सिलिकॉन बॉडी सूट और मास्क महिलाओं की तरह दिखने वाला एक प्रकार का ड्रेस है। जापान में इस तरह के ड्रेस को पुरुष पहनते हैं और इस ड्रेस को पहनने के बाद पुरुष महिलाओं की तरह दिखाई देते हैं। बता दें कि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक सिलिकॉन बॉडी सूट और महिला जैसी दिखने वाला मास्क पहना हुआ था।

लोग पहन रहे महिला जैसी दिखने वाला मास्क         

एक रिपोर्ट के अनुसार, सिलिकॉन बॉडी सूट और मास्क पहनने वाले लोग एनीमेगाओ किगुरुमी से प्रेरित है। लोग अपने-आप को एनिमेटेड वर्जन में दिखाने के लिए इस तरह का कपड़ा पहनते हैं। हालांकि, इन सबके बीच महिला सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो गया है। क्योंकि, इसी साल फरवरी महीने में जापानी सबवे सीट पर बैठे एक व्यक्ति का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह पूरी लंबाई की चड्डी और महिला फेस मास्क पहने हुए था। जिसके बाज जापान के एक युवती ने बताया था कि, मैं सिलिकॉन बॉडी सूट पहने एक पुरुष को दूर से देखी थी और मैं डर गई थी। उसने कहा कि, मैंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी थी। 

जापान के कानून को जानें?

जापान के कानून के मुताबिक, जब कोई व्यक्ति अपराध करने के लिए अपना पहचान छूपाता है, तो उसपर कार्रवाई होती है। वहीं, जो पुरुष सिलिकॉन बॉडीसूट पहनकर घूमते हैं। उन्हें "टाइट मैन" कहा जाता है। वहीं, जापान के संसकृति के अनुसार, इस तरह के कपड़े एनीमेगाओ किगुरुमी से प्रेरित हैं। जापान के लोग इस तरह के कपड़े पहन खुद को एनीमेगाओ किगुरुमी के रूप में दर्शना चाहते हैं।                                                    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

World Environment Day 2026: आज मनाया जा रहा विश्व पर्यावरण दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, PM मोदी ने भी दिया खास संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश दिया। पीएम मोदी ने पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने और हरित भविष्य के लिए संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया।

Kanwar Yatra 2026: कब से शुरू होगी कांवड यात्रा और कब होगा महादेव का जलाभिषेक? यहां जानें सबकुछ

सावन का महीना शुरू होते ही कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज हो जाती हैं। लाखों शिव भक्त हर साल गंगा जल लेकर पैदल यात्रा करते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इस साल श्रावण मास की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से होगी।

Aaj Ka Rashifal: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, करियर और शिक्षा में बनेंगे सफलता के योग

6 जून का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है। कुछ लोगों को करियर और कारोबार में सफलता मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast