Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, सात जिलों के लिए अलर्ट जारी

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, सात जिलों के लिए अलर्ट जारी

Haryana News: हरियाणा में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि, तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर नुकसान की भी खबरें सामने आई हैं।

महेंद्रगढ़ जिले में तेज आंधी के बाद बारिश हुई, जबकि नारनौल में तेज हवाओं के चलते एक टीन शेड टूटकर गिर गया। रेवाड़ी में धूल भरी आंधी चली, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। वहीं नूंह जिले में भी तेज आंधी के बाद बारिश दर्ज की गई।

इस बीच, मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने राज्य के सात जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई दिया है। प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है।

शुक्रवार को राज्य के 23 जिलों में रोहतक सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार में 39 डिग्री, अंबाला में 37.3 डिग्री और नारनौल में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana: हरियाणा में SHO को किया गया सस्पेंड, ये है पूरा मामला

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला जिले के पिंजौर में व्यापारी जितेश मनोचा की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही पाए जाने पर डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने पिंजौर SHO इंस्पेक्टर बच्चू सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही थाने में तैनात तीन जांच अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast