Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के हिसार में सरकारी लेक्चरर बनीं मजदूर बच्चों की मसीहा, शिक्षा के साथ दे रही संस्कार

हरियाणा के हिसार में सरकारी लेक्चरर बनीं मजदूर बच्चों की मसीहा, शिक्षा के साथ दे रही संस्कार

Haryana News: हरियाणा के हिसार की महिला सुमन मलिक एक अनूठे अभियान के तहत ईट भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों में शिक्षा की ज्योत जलाने का काम कर रही है। इस महिला की खासियत ये है कि आठ विषय में एमए पास है और उन्होंने बारह एमए करने का टारगेट बनाया है जिसके के लिए वह हर साल खुद भी पेपर देती है खुद पेशे से सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है और जो आज भी बिना किसी झिझक के अपने पति के साथ खेती में काम कर लेती है। सात महीनों से सरसौद ब्लाक गांव के रास्ते पर ईट भट्ठे के पास उन पच्चीस बच्चों की तकदीर सवारने का काम कर रही है।

वह अपने शिक्षक की डयूटी के बाद समय निकाल कर बच्चों को पढ़ाने के निकलती है इतना ही इन बच्चों के लिए अपने घर से खाना लाती है और उन्हें खाना खिलाती है छोटे बच्चों को पढ़ाती है और मजदूर परिवारों के बच्चों का भविष्य बनाने के लिए अनूठी पहल कर रही है। इसके साथ-साथ सरकारी स्कूल में बच्चों स्कूली शिक्षा के साथ-साथ कमटीशियन की तैयारिया करवाती है ताकि बच्चें पढ़-लिख कर लिए आगे बढ़ सके।

सुमन मलिक के बताया कि एक दिन वह बस में सफर कर रही थी। इसी दौरान ईट भट्टे पर काम करने वाला परिवार बस में बैठ गया, जिस स्टेशन पर उस परिवार को उतरना था। वह उतर नहीं पाया बस चालक ने उस परिवार व उनके बच्चो के लिए भला बुरा कह दिया। कैडेकटर ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। सुमन ने सोचा आज इन परिवार के बच्चों में शिक्षा की जरूरत है। तब से उसने सरसौद बिचपडी के एक भट्टे पर बच्चों के पढाने के लिए चली गई।

सुमन बताया कि अपने बच्चों को नहीं पढ़ाना चाहते थे, लेकिन फिर सुमन ने अपना प्रयास जारी रखा। ईट भट्टों पर काम करने वाले बच्चों के लिए पहले बरवाला से टिफिन खरीद कर और बाद में बच्चों को अपने घर से टिफिन में खाना खाना शुरु कर दिया। सुमन अपनी स्कूल की डयूटी के बाद रोजाना इन बच्चों को पढ़ाती है। बच्चों के लिए कॉपी पेंसिल लेकर आती है बच्चों को अक्षर ज्ञान सिखाती है वह चाहती है ये बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़े और पढाई करके अपने बुलदियों को छुने का काम करें। लगभग पच्चीस बच्चों को पढ़ाती है।

गर्मियों में भी नहीं रुकूता सुमन का यह कारवां

तेज तपती गर्मियों में भी सुमन का यह कारवां रुकता नहीं है। स्कूल की छुट्टी के बाद वे रोज एक से डेढ़ घंटा इन बच्चों को देती हैं। हालांकि, अब डीपीसी ऑफिस से एपीसी सुधीर वर्मा ने खुद इस जगह का दौरा (विजिट) किया है और उनकी इस सकारात्मक पहल को देखते हुए बच्चों को पढ़ाने के लिए एक कमरे की भी व्यवस्था करवा दी है। 

सुमन बताती हैं कि रोज सुबह 4 बजे उठकर अपने घर के सारे काम निपटाने के साथ भट्ठा मजदूरों के बच्चों के लिए खाना बनाती हैं। वे रोज घर से 12 टिफिन पैक करके लाती हैं ताकि पढ़ाई के साथ बच्चों को पूरा पोषण भी मिल सके और वे खुश होकर सीखें।

लोग भी उसकी मदद के लिए आगे आए

सुमन मलिक लगातार बच्चो को पढाती है ऐसे मे और लोग भी उसकी मदद के लिए आगे आए है सुमन के बताया कि सुधीर जी, सुनीता , मयंक वर्मा सहित अन्य लोग उनके इस कार्य में मदद करने का काम करते है बच्चो के लिए बैग कॉपी पेंसिल अन्य सामग्री उपलबध करवाती है। सुमन ने बताया कि उनके पति सुभाष सहारण व सभी परिजन उसके इस कार्य सहारना करते और बच्चो के पढाने के लिए अपना पूरा योगदान देते है।

सुमन हरियाणा के हांसी जिले के ऊमरा की रहने वाली है। इनके परिवार में तीन बहने और और एक भाई है सुमन का विवाह सत्रह साल में हो गया था। उसके पति खेदड गांव में खेती का काम करते है। विवाह के बाद खेड़ा गांव अपने पति के साथ खेती का काम करवाया। उसने बीएम की परीक्षा पास की और आंगनवाड़ी में जॉब पर लग गई। सुमन के अनुसार लगातार पढाई करती करती है और बाद में उसे हरियाणा में सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जॉब मिल गई। (2011) में एचटैट पास किया और (2024) में नौकरी पर ज्वाइन किया। सुमन मलिका का बेटा अग्रोहा मेडीकल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।

सुमन मलिक ने आठ एम की डिग्रीया बाहर एमए करने का टारगेट बनाया

सुमन मलिक ने बताया कि बीए की पढाई करने के बाद अब तक पढ़ाई कर रही है उसने पढा था कि हिसार के एक व्यकित ने अपने जीवन में कई डिग्रीयां हासिल की है। फिर मैंने मन में निश्चय किया है कि वह भी एमए करेगी। सुमन ने एमए इतिहास, एमए पोलीटीकल, एमए साइकलोजी, एमए अर्थशास्त्र, एमए अग्रेजी, एमए हिंदी, एमए एजुकेशन की डिग्री हासिल की है और बारहवीं एम के लिए लगातार पढ़ाई कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में अब जोहड़ों में कचरा फेंका तो भरना होगा जुर्माना, सरकार ने सफाई के लिए लागू किए नए नियम

HARYANA NEWS: हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश के गांवों में स्थित जोहड़ों (तालाबों) में कचरा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति या संस्था जोहड़ों में कूड़ा-कचरा फेंकते हुए पकड़ी जाएगी, उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

Haryana: हरियाणा में SHO को किया गया सस्पेंड, ये है पूरा मामला

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला जिले के पिंजौर में व्यापारी जितेश मनोचा की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही पाए जाने पर डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने पिंजौर SHO इंस्पेक्टर बच्चू सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही थाने में तैनात तीन जांच अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast