Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana: हरियाणा में SHO को किया गया सस्पेंड, ये है पूरा मामला

Haryana: हरियाणा में SHO को किया गया सस्पेंड, ये है पूरा मामला

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला जिले के पिंजौर में व्यापारी जितेश मनोचा की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही पाए जाने पर डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने पिंजौर SHO इंस्पेक्टर बच्चू सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही थाने में तैनात तीन जांच अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है।

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि यह प्रारंभिक कार्रवाई है और मामले की समीक्षा के बाद आगे भी बड़े स्तर पर बदलाव और कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हत्या के कुछ घंटों में चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या के कुछ घंटों के भीतर ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे करीब एक महीने पुरानी रंजिश थी। डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह के अनुसार मुख्य आरोपी खुशदीप सिंह ने कुछ समय पहले अपनी कार जितेश मनोचा की दुकान के सामने खड़ी कर दी थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और कथित तौर पर मारपीट भी हुई थी। इसी घटना के बाद आरोपी बदला लेने की योजना बना रहा था।

बाजार में की गई थी निर्मम हत्या

जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय व्यापारी जितेश मनोचा शुक्रवार को पिंजौर की मुख्य बाजार में अपनी दुकान के सामने एक दोस्त की स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठे हुए थे। इसी दौरान छह युवक वहां पहुंचे और उन्हें जबरन वाहन से बाहर खींच लिया। इसके बाद आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला किया और चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल जितेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में अब जोहड़ों में कचरा फेंका तो भरना होगा जुर्माना, सरकार ने सफाई के लिए लागू किए नए नियम

HARYANA NEWS: हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश के गांवों में स्थित जोहड़ों (तालाबों) में कचरा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति या संस्था जोहड़ों में कूड़ा-कचरा फेंकते हुए पकड़ी जाएगी, उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast