Search KhabarFast

Press ESC to close

World Environment Day 2026: आज मनाया जा रहा विश्व पर्यावरण दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, PM मोदी ने भी दिया खास संदेश

World Environment Day 2026: आज मनाया जा रहा विश्व पर्यावरण दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, PM मोदी ने भी दिया खास संदेश

PM Modi on World Environment Day 2026: आज 05 जून को दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस साल का संदेश है - प्रकृति से प्रेरणा लेकर जलवायु कार्रवाई करें, क्योंकि सतत विकास ही भविष्य की राह है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संदेश देते हुए उन लोगों की सराहना की, जो पर्यावरण को बचाने और उसके संरक्षण के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। PM मोदी आगे कहते है कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि पर्यावरण की रक्षा और सतत विकास हमारे लिए कितनी जरूरी है। उनका कहना है कि आज की पीढ़ी को प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाते हुए विकास करना होगा। ताकि आने वाले समय में हमारी पीढ़ियों को साफ हवा, पानी और हरी-भरी धरती का सुख मिलें।

विश्व पर्यावरण दिवस की थीम

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की इस साल की थीम 'Inspired by Nature. For Climate. For Our Future' है। वैश्विक अभियान का नारा #NowForClimate है। इस साल का मेजबान देश अजरबैजान की राजधानी बाकू है, जहां मुख्य समारोह हो रहा है। बता दें, ये थीम जलवायु परिवर्तन के संकट पर जोर देती है और बताती है कि प्रकृति-आधारित समाधान ही जलवायु संकट से निपटने का सबसे प्रभावी तरीका हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास

अब अगर इस दिन के इतिहास की बात करें तो इसकी शुरुआत 1972 में स्टॉकहोम सम्मेलन (United Nations Conference on the Human Environment) के दौरान हुई। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 जून को यह दिन घोषित किया। पहली बार 1973 में इसे “Only One Earth” थीम के साथ मनाया गया। इसके बाद से यह दुनिया का सबसे बड़ा पर्यावरण जागरूकता मंच बन चुका है, जिसमें 150 से ज्यादा देश हर साल हिस्सा लेते हैं।

Also read: Horoscope Today 05 June 2026, Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी; यहां पढ़े सभी राशियों का राशिफल

PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर PM मोदी ने देशवासियों को एक खास संदेश दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कहा 'पर्यावरण हमारी मां है। इसे बचाना हमारा कर्तव्य है।' उन्होंने आगे कहा 'मैं पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित सभी लोगों की सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें पर्यावरण की सुरक्षा और सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए अपने संकल्प को दोहराने की याद दिलाता है।'

बता दें, देशभर में PM मोदी के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लाखों पेड़ लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी युवाओं, किसानों, महिलाओं और स्थानीय समुदायों से अपील की कि वे छोटे-छोटे बदलाव अपनाएं। जैसे - पानी की बचत, पेड़ लगाना, गीला-सूखा कचरा अलग करना और प्रदूषण कम करने वाले विकल्प चुनना।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 16 September 2026, Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Horoscope Today 16 September 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 16 सितंबर 2026 का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए नई उम्मीद और सफलता लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को फैसले लेते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। बुधवार को भगवान शिव की पूजा और आराधना करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलने की मान्यता है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए बुधवार का दिन कैसा रहने वाला है।

HOROSCOPE TODAY 17 SEPTEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: विश्वकर्मा डे पर 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, गृहस्थ जीवन रहेगा सुखमय, जानें मेष से मीन तक का हाल

HOROSCOPE TODAY 17 SEPTEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। कर्क राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वकालत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान और पहचान मिल सकती है। वहीं तुला राशि के जातकों के दिन की शुरुआत अच्छी होगी और जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा के दिन मशीनों, औजारों को आराम देने की परंपरा हैं सबसे खास, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

Machines Resting Tradition on Vishwakarma Puja: हिंदू धर्म में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन लोग भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा करते है। इसके अलावा इस दिन कन्या संक्रांति भी पड़ रही है। इस दिन सूर्य सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast