LPG Cylinder Rate Hike: आम जनता को आज सुबह सुबह ही महंगाई का बड़ा झटका लगा है। घरेलू गैस सिलेंडर के रेटों में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। आज से घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा हो गया है। इसके साथ ही गैस सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 942 रुपये हो गई है।
नई दरों के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलिंडर अब 913 रुपये के बजाय 942 रुपये में मिलेगा। संशोधित कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। LPG New Rate
इधर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में भी लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। आम जनता पर लगातार महंगाई बम फूट रहा है। माना जा रहा है कि मिडल इस्ट में जंग का असर भारत पर पड़ रहा है।
Also read: Weather Update: 12 जून तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, तेज रफ्तार हवाएं भी बरपाएगी कहर
यह पिछले तीन महीनों में घरेलू गैस की दूसरी मूल्य वृद्धि है। इससे पहले सात मार्च को सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए थे। लगातार दूसरी बढ़ोतरी से घरेलू उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
अमेरिका-ईरान तनाव और क्षेत्र में समुद्री आपूर्ति मार्गों पर बढ़ते जोखिमों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों को ऊंचा बनाए रखा है। इसी का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ रहा है। LPG Rates Hiked
ताजा संशोधन से पहले कंपनियों को प्रत्येक घरेलू सिलिंडर पर लगभग 703 रुपये का घाटा हो रहा था। ऐसे में बढ़ती लागत का कुछ बोझ उपभोक्ताओं पर डालना जरूरी माना गया।
एलपीजी कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब अन्य ईंधनों के दाम भी बढ़े हैं। मई के मध्य से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हो चुकी है, जबकि सीएनजी के दाम भी लगभग 6 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए हैं।