NVIDIA CEO: जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद NVIDIA के नए सीईओ की तलाश तेज हो गई है। कंपनी ने कोलेस क्रेस को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है लेकिन, स्थाई सीईओ की तलाश जारी है।
इस बीच तीन भारतीय मूल के टेक लीडर्स के नाम की चर्चा हो रही है। इनमें संजय मल्होत्रा, निकेश अरोड़ा और थोमस कुरीयन का नाम शामिल है। ये सभी बड़ी-बड़ी कंपनी के सीईओ है।
रेस में तीन लोग आगे
इस दौड़ में निकेश अरोड़ा का नाम सबसे आगे है। सोशल मीडिया पर उनके नाम की पैरवी की गई है। उन्होंने कहा कि जेनसन के जाने के बाद उनकी पसंद निकेश अरोड़ा होंगे। उनके अनुसार अरोड़ा के पास बड़े फैसले लेने, आक्रमक तरीके से कारोबार बढ़ाने और टेक इंडिस्ट्री में जरूरी रिश्ते बनाने का अनुभव है।
भारतीय सीईओ को मिल रहा समर्थन
कारोबारी और स्नैपडील के को-फाउंडर कुणाल बहल ने भी इसका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि निकेश अरोड़ा Palo Alto Networks को जिस तरह आगे बढ़ाया है। उससे उन्हें NIVIDA को भी नई ऊचाई पर पहुंचाने की क्षमता है। बहल ने याद किया कि जब अरोड़ा पैलो अल्टो नेटर्क्स से जुड़े थे। तब कंपनी का मार्केट कैप करीब 17 लाख डॉलर था। उनके अनुसार, लगभग 8 साल में यह बढ़कर 275 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। हालांकि, ये निवेशकों और टेक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की निजी राय है।
Also read: US Election: अमेरिका को मिला पहला मुस्लिम सीनेटर! अब्दुल अल-सईद ने मिशिगन में दर्ज की जीत