Search KhabarFast

Press ESC to close

नेपाल में दर्दनाक हादसा...700 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी EV वैन, मौके पर 10 लोगों ने तोड़ा दम; 5 बुरी तरह धायल

नेपाल में दर्दनाक हादसा...700 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी EV वैन, मौके पर 10 लोगों ने तोड़ा दम; 5 बुरी तरह धायल

Nepal Road Accident: नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बागमती प्रांत के मकवानपुर जिले में आज 12 नवंबर 2026 गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। दरअसल, काठमांडू से हेटौंडा की ओर जा रही एक ईवी हाइस वैन करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस भयानक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि  5 अन्य घायल बताए जा रहे है, जिनका इलाज जारी है।

कहां-कैसे हुआ हादसा?

ताजा जानकारी के अनुसार, यह भीमफेदी गांवपालिका-6 के चिसापानीगढ़ी में हुआ। जब एक इलेक्ट्रिक वैन आज गुरुवार सुबह सर्लाही जिले के यात्रियों को काठमांडू से हेटौंडा ले जा रही थी। तभी अचानक भीमफेदी-कुलेखानी-काठमांडू सड़क मार्ग पर चिसापानीगढ़ी के पास वैन अचानक अनियंत्रित हो गई। वैन चालक गाड़ी को संभाल नहीं पाया और करीब 700 मीटर गहरी खाई में समा गई। हादसा भयानक होने की वजह से 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए हेटौंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके बाद पुलिस को तुरंत सूचित किया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर जांत-पडताल शुरु की। पुलिस ने बताया कि मृतकों में पांच पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि हादसे वाली वैन में सिर्फ 10 लोगों को क्षमता थी, हादसे वाले दिन चालक समेत कुल 15 लोग वैन में सवार थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में छुटी हुई है।   

Also read: Bangladesh Violence: शेख हसीना की वापसी के ऐलान से बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, 21 जिलों में आगजनी   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bangladesh Violence: शेख हसीना की वापसी के ऐलान से बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, 21 जिलों में आगजनी

Bangladesh Violence:बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वतन वापसी के ऐलान के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। सोमवार रात से मंगलवार शाम तक देश के कम से कम 21 जिलों में आगजनी और बम धमाकों की घटनाएं सामने आई हैं। कई जगह बसों और ट्रेन के डिब्बों को आग के हवाले कर दिया गया। सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों के गेट भी बंद कर दिए गए हैं। हिंसा के दौरान फरीदपुर में एक बस चालक की जलने से मौत हो गई।

'अमेरिकी टैरिफ धमकी से डरने की जरूरत नहीं', भारत सही डील तक कर सकता है इंतजार

Sameer Saran on US Trade: अमेरिका में मिडटर्म चुनावों के बाद घरेलू सियासत में बदलाव के बीच ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) के प्रेसिडेंट समीर सरन ने अमेरिकी ट्रेड स्ट्रैटेजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका बातचीत से पहले अक्सर टैरिफ की धमकियों और आक्रामक बयानों का इस्तेमाल दो-तरफा रियायतें लेने के लिए करता है। बात करते हुए समीर सरन ने कहा कि वॉशिंगटन की विदेश नीति घरेलू चुनावी नतीजों से सबसे कम प्रभावित होती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast