Search KhabarFast

Press ESC to close

57 साल बाद भी नहीं भूले लोग ये गाना, राजेश खन्ना-शर्मिला की जोड़ी, भंवरे-कली का रोमांस

57 साल बाद भी नहीं भूले लोग ये गाना, राजेश खन्ना-शर्मिला की जोड़ी, भंवरे-कली का रोमांस

Rajesh Khanna Sharmila Tagore: हिंदी सिनेमा में कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो कभी पुराने नहीं होते। उन्हें सुनते ही दिल में प्यार की एक मीठी सी हलचल पैदा हो जाती है। ऐसा ही एक गाना है, जो 57 साल बाद भी प्रेमियों की जुबान पर है। हम बात कर रहे हैं फिल्म 'आराधना' के सुपरहिट गाने 'गुनगुना रहे हैं भंवरे, खिल रही है कली कली' की।साल 1969 में आई फिल्म 'आराधना' ने राजेश खन्ना को सुपरस्टार बना दिया था। इस फिल्म में उनकी जोड़ी शर्मिला टैगोर के साथ थी। दोनों की केमिस्ट्री ने इस गाने को कल्ट बना दिया। इस गाने में भंवरे और कली को प्रेम के प्रतीक के रूप में दिखाया गया है। भंवरे की गुंजन और कली के खिलने को प्रेमी-प्रेमिका के मिलन से जोड़ा गया है।

आशा-रफी की जादुई आवाज

इस एवरग्रीन गाने को आशा भोसले और मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज से सजाया था। दोनों की आवाज का जादू ही था कि यह गाना आज भी उतना ही ताजा लगता है। गाने के बोल मशहूर गीतकार आनंद बख्शी ने लिखे थे, जबकि संगीत दिया था सचिन देव बर्मन ने। इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसके शब्दों की सादगी है। इसमें बड़े-बड़े शब्दों से प्यार नहीं जताया गया, बल्कि खिलते फूलों, भंवरों की गुंजन और खूबसूरत मौसम के जरिए रोमांस को दिखाया गया। गाने में प्यार के साथ-साथ छेड़छाड़ और शरारत भी नजर आती है, जो इसे और भी खास बनाती है।

Also read: वही मुस्कान और वही जोश...हेल्थ ब्रेक के बाद KBC के मंच पर लौटे अमिताभ बच्चन, बिग बी को देख खिल उठा फैंस का चेहरा

फिल्म ने रचा था इतिहास

फिल्म 'आराधना' का निर्देशन शक्ति सामंत ने किया था और कहानी सचिन भौमिक ने लिखी थी। फिल्म में राजेश खन्ना ने अरुण वर्मा और सूरज का डबल रोल निभाया था, जबकि शर्मिला टैगोर वंदना के किरदार में थीं। फिल्म में सुजीत कुमार, फरीदा जलाल और अशोक कुमार जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आए थे।57 साल बीत जाने के बाद भी 'गुनगुना रहे हैं भंवरे' आज भी शादियों, पार्टियों और रोमांटिक मौकों पर सुनाई दे जाता है। यही वजह है कि यह गाना सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि प्रेम का प्रतीक बन चुका है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वही मुस्कान और वही जोश...हेल्थ ब्रेक के बाद KBC के मंच पर लौटे अमिताभ बच्चन, बिग बी को देख खिल उठा फैंस का चेहरा

Big B Returns KBC: मेगास्टार अमिताभ बच्चन वापस आ गए हैं, जहां लाखों दर्शक उन्हें देखना पसंद करते हैं - कौन बनेगा करोड़पति के स्टेज पर। अपनी हेल्थ पर ध्यान देने के लिए एक छोटे ब्रेक की घोषणा करने के कुछ हफ़्ते बाद, मेगास्टार अपनी ट्रेडमार्क एनर्जी और आकर्षक मुस्कान के साथ पॉपुलर क्विज़ शो के सेट पर लौट आए हैं। KBC के लेटेस्ट प्रोमो में, बिग बी ने दिवाली की मस्ती के बाद दर्शकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने प्रियजनों के साथ त्योहार मनाने के बारे में बात की।

गोविंदा और कोमल रानी की नजदीकियों ने खींचा सबका ध्यान, रोमांटिक तस्वीरों ने मचाया तहलका; फैंस बोले - जोड़ी नंबर 1

Govinda and Komal Rani: बीते कुछ समय से बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा लाइमलाइट में बने हुए है। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अनबन और अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नाम जोड़े जाने को लेकर गोविंदा अक्सर सुर्खियों में छाए रहते है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की लेटेस्ट रोमांटिक फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। कई फैंस इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे है, तो कुछ लोग दोनों को ट्रोल कर रहे है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast