Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: राजस्थान की जीत के बाद किस पर भड़के रियान पराग, दिया मुहतोड़ जवाब

IPL 2026: राजस्थान की जीत के बाद किस पर भड़के रियान पराग, दिया मुहतोड़ जवाब

Riyan Parag Lashehs Out On Critic: 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने एकतरफा जीत हासिल की। मैच जीतने के बाद राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने आलोचकों को जवाब दिया।

पराग ने कहा कि बाहरी राय और बेवजह का शोर अब उन्हें प्रभावित नहीं करता है। वह अपनी टीम को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं।

रियान ने आलोचकों को दिया जवाब

मैच के बाद प्रेस प्रेस कॉनफ्रेंस में रियान पराग ने कहा कि वह बाहरी आलोचनाओं को नजरअंदाज करना जानते हैं। अब सिर्फ खेल और फैसलों पर ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर मैं अपने सफर के बारे में बात शुरू करूं तो जवाब बहुत लंबा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरे खेल से बाहर भी बहुत सारी बातें होती है, राय दी जाती है।  रियान पराग ने कहा कि क्रिकेट में कहानी हमेशा नतीजों के हिसाब से बदल जाती है, चाहे निर्णय सही हों या गलत।

क्यों आलोचना के शिकार हुए रियान पराग

दरअसल, आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने रियाग पराग को कप्तान बनाया है। हालांकि, इस निर्णय पर काफी बहस हुई क्योंकि, उनके पास कप्तानी करने का अनुभव बहुत कम था। उन्होंने आईपीएल 2025 में उस वक्त राजस्थान की कप्तानी की थी जब संजू सैमसन उपलब्ध नहीं थे। उस दौरान टीम को आठ में से सिर्फ दो मैचों में जीत मिली थी। पूर्व सिलेक्टर श्रीकांत समेत कई दिग्गजों ने राजस्थान के कप्तान पर सवाल उठाए थे। उनका सभी का मानना था कि खराब प्रदर्शन के बावजूद रियान का समर्थन किया जा रहा है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चौथे मुकाबले में टीम इंडिया चारों खाने चित, न्यूजीलैंड की धारदार गेंदबाजी के आगे 89 पर हुए ढेर

India vs New Zealand Match: भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस हार की सबसे बड़ी वजह रही टीम इंडिया के तीन सबसे बड़े धुरंधरों का फ्लॉप होना।

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में मैदान पर हुआ बखेड़ा, विराट कोहली हुए हक्के-बक्के

IND vs NZ ODI: भारत और न्यजीलैंड के बीच चौथे वनड मैच माउंट माउंगानुई में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत हार की कगार पर पहुंचा हुआ है। वहीं, मैच के दौरान ऐसा पल भी आया जब मैदान पर विराट कोहली हक्के-बक्के रह गए।

244 रन की हार के बाद टूटा श्रेयस अय्यर का दिल, बोले- पिच ने दिया धोखा, ब्रेक तक तो जीत पक्की लग रही थी

Shreyas Iyer Reaction: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में मिली 244 रनों की शर्मनाक हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश नजर आए। मैच के बाद उन्होंने साफ कहा कि विकेट ने दोनों पारियों में बिल्कुल अलग व्यवहार किया और इसी ने मैच पलट दिया।अय्यर ने कहा, "दोनों पारियों के बीच विकेटों में बहुत बड़ा अंतर था। मैट हेनरी की गेंदबाजी को श्रेय जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast