दिल्ली का बचाव तो पंजाब की तारीफ, सीएम आतिशी ने कहा भाजपा शासित राज्यों की वजह से "वायु प्रदूषण"

दिल्ली का बचाव तो पंजाब की तारीफ, सीएम आतिशी ने कहा भाजपा शासित राज्यों की वजह से

CM Atishi Lashes Out On BJP led States: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार यानी 18 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा शासित राज्यों पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर उन्होंने हरियाणा और राजस्थान सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोग बहुत परेशान हैं, सांस नहीं ले पा रहे हैं।                   

सीएम आतिशी ने आगे कहा कि कल पूरू रात मुझे कॉल आ रहे थे। किसी को अस्पताल में भर्ती कराना था, तो किसी को बच्चों के लिए स्ट्ऱॉइड लेना था। उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान हर जगह पराली जल रही है। केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर भारत में हेल्थ इमरजेंसी वाले हालत है।        

पंजाब में कम हुआ पराली जलानाः आतिशी                   

आतिशी ने कहा कि पूरे उत्तर भारत के सभी शहरों में AQI सीवियर, वेरी poor, लेवल में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि पराली का डाटा दिखाता है कि हरियाणा, एमपी, उत्तर प्रदेश सब जगह पराली जल रही है। केवल पंजाब में कम पराली जल रही है। इस साल पंजाब में पराली की घटना घटकर केवल 8404 हुई है। जबकि उत्तर प्रदेश में इसमें 60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

केंद्र सरकार पर राजनीति करने का आरोप  

आतिशी ने आगे कहा कि उत्तर भारत के सभी राज्यों में शहरों में अस्पताल भरे पड़े हैं। केंद्र सरकार केवल राजनीति कर रही है।  मेरी केंद्र और भाजपा से अपील करते हुए कहा कि पराली का धुंआ राज्यों की सीमा नहीं देखता है। यह नहीं देखता कि कोई AAP के परिवार में पैदा हुआ बच्चा है या भाजपा के परिवार में। उन्होंने कहा कि मेडिकल इमरजेंसी है तो केंद्र सरकार को सामने आना पड़ेगा। राजनीति बंद करें।

Leave a comment