Search KhabarFast

Press ESC to close

फिर दिखेगा CSK का जलवा, IPL 2026 में धूम मचाते दिखेंगे महेंद्र सिंह धोनी, शुरु की प्रैक्टिस

फिर दिखेगा CSK का जलवा, IPL 2026 में धूम मचाते दिखेंगे महेंद्र सिंह धोनी, शुरु की प्रैक्टिस

 
MS dhoni in IPL : भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है।  झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने धोनी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पैड पहन रहे हैं और फिर अपने बैट को कवर से निकाल रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। झारखण्ड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से एमएस धोनी के अभ्यास के दौरान का वीडियो शेयर किया गया, इसमें उनके साथ सौरभ तिवारी भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी अभी JSCA में सेक्रेटरी के पद पर हैं। वह आईपीएल में धोनी के साथ खेल चुके हैं। 
 
सीएसके  का अहम हिस्सा हैं धोनी 
 
44 साल के धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन आईपीएल में वो अब भी सीएसके टीम के लिए खेलते हैं। उनके कप्तानी वाले दौर में सीएसके ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। अब टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथ में है, लेकिन धोनी टीम का बहुत अहम हिस्सा बने हुए हैं। पिछले सीजन में गायकवाड़ के इंजरी के कारण धोनी को बीच में कप्तानी संभालनी पड़ी थी। लेकिन सीएसके का सीजन काफी खराब रहा। टीम पाइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही और लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। 
 
पिछला सीजन रहा है फ्लॉप 
 
धोनी का प्रदर्शन फीका रहा था, उन्होंने 13 पारियों में 24.50 के औसत और 135.17 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 30* था। धोनी आईपीएल इतिहास के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं, उन्होंने 278 मैचों और 242 पारियों में 38.80 के औसत से 5,439 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 137.45 है और उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए हैं, उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84* है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Team India:28 साल बन सकता है गजब का संयोग, एक दिन दो-दो मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया!

Team India: भारतीय टीम के लिए 28 साल बाद एक बार फिर ऐतिहासिक पल आ सकता है। भारतीय टीम एक ही दिन में दो-दो मुकाबले खेलते हुए नजर आ सकती है। 3 अक्टूबर 2026 को भारतीय टीम क्रिकेट के मैदान पर दो-दो मुकाबले खेलते हुए नजर आ सकती है।

नहीं थम रहा पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, इंग्लैंड दौर पर हुआ बड़ा कांड; PCB के रडार पर इमाम और रिजवान

PCB Chaos: पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल थमने को नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान की टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है और टेस्ट सीरीज खेल रही है। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों पर जांच बैठा दी है। दो टेस्ट में करारी शिकस्त मिलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अनुशासनहीनता और ड्रेसिंग रूम से जुड़ी शिकायते मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में बवाल! खेल के बीच खिलाड़ी ने छोड़ा टीम का साथ, जानें क्यों बढ़ी नाराजगी

Duleep Trphy Final: दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में हंगामा देखने को मिला है। फाइनल मैच के दूसरे दिन विवाद उस वक्त खड़ा हो गया, जब साउथ जोन के बल्लेबाज करुण नायर ने फाइनल मैच के बीच में टीम को छोड़ दिया। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast