Search KhabarFast

Press ESC to close

US से भारत के लिए गुड न्यूज़, 25% टैरिफ हटने के मिले संकेत; अमेरिकी वित्त मंत्री ने बढ़ाई उम्मीद

US से भारत के लिए गुड न्यूज़, 25% टैरिफ हटने के मिले संकेत; अमेरिकी वित्त मंत्री ने बढ़ाई उम्मीद

US Tariff on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने भारत पर लगाए गए 25प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ को हटाने के संकेत दिए हैं। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने हाल ही में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की दावोस बैठक में भारत से अतिरिक्त टैरिफ को हटाने की ओर इशारा किया है। उनका कहना है कि इस टैरिफ के कारण भारत ने रूस से तेल आयात में भारी कटौती की है, जिसे वे एक बड़ी सफलता मानते हैं।

स्कॉट बेसेंट का बयान

दावोस 2026में फॉक्स बिजनेस को दिए एक इंटरव्यू में बेसेंट ने कहा 'हमने भारत पर रूसी तेल खरीदने के लिए 25प्रतिशत टैरिफ लगाया, जिससे भारतीय रिफाइनरियों द्वारा रूसी तेल की खरीदी पूरी तरह बर्बाद हो गई। यह एक सफलता है। बावजूद इसके 25प्रतिशत रूसी तेल टैरिफ अभी भी लागू हैं। लेकिन मुझे लगता है कि इसे अब हटाना चाहिए।' उन्होंने इसे बड़ी सफलता करार दिया और दावा किया कि भारत ने रूसी तेल खरीदना 'कम कर दिया या पूरी तरह से बंद कर दिया है।

एक रिपोक्ट की मानें तो जनवरी 2026में भारत के रूसी तेल आयात में महीने-दर-महीने 35प्रतिशत की गिरावट आई है, जो दो साल का न्यूनतम स्तर है। केवल तीन भारतीय रिफाइनरियां अब रूसी कच्चा तेल खरीद रही हैं। हालांकि, भारत ने पूरी तरह बंद करने की पुष्टि नहीं की है।

भारत पर लगा था 50%टैरिफ

बता दें, ट्रंप प्रशासन ने अगस्त 2025 में भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया था। इसका उद्देश्य भारत पर दबाव बनाना था जो यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस से तेल खरीदता था। इस टैरिफ से भारत पर कुल शुल्क 50 प्रतिशत तक पहुंच गया, जो वैश्विक स्तर पर सबसे ऊंचा है। दूसरी तरफ, भारत सरकार ने इसे 'अनुचित, अन्यायपूर्ण और अनुचित' बताते हुए विरोध जताया था, लेकिन ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों के आधार पर अपनी नीति जारी रखने की बात कही।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत-अमेरिका की अंतरिक्ष साझेदारी को नई उड़ान, चंद्रमा पर भारत को साथ चाहता है अमेरिका

India-US News : भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष सहयोग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि वाशिंगटन चाहता है कि अमेरिका की चंद्रमा पर वापसी के दौरान भारत भी उसके साथ रहे। बेंगलुरु स्पेस एक्सपो 2026 में बोलते हुए गोर ने बताया कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने आधिकारिक तौर पर ISRO को अपने चंद्र बेस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया यूजर्स को मिलेगा बड़ा अधिकार, अब खुद चुन सकेंगे फीड का कंटेंट

ऑस्ट्रेलिया सरकार सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले लोगों को अपनी पसंद का कंटेंट चुनने का विकल्प देने की तैयारी कर रही है। मंगलवार को सरकार ने इससे जुड़े नए ड्राफ्ट कानून का प्रस्ताव रखा।

नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों की याद में सोमवार को राष्ट्रीय शोक दिवस, बालेन शाह ने सार्वजनिक छुट्टी का किया ऐलान

Nepal Floods: 26 अगस्त 2026...ये वही दिन था, जब नेपाल में विनाशकारी बाढ़ आई थी। इस आपदा में अब तक 1340 लोगों ने अपनी जान गवाई हैं, जबकि करीब 5000 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस बीच, नेपाल सरकार ने आज सोमवार को राष्ट्रीय शोक दिवस मनाने की घोषणा की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast