Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: दीपेंद्र हुड्डा ने BJP और INLD को घेरा, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी हलचल

HARYANA NEWS: दीपेंद्र हुड्डा ने BJP और INLD को घेरा, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी हलचल

HARYANA NEWS: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुडा ने बीजेपी और इनेलो पर साधा निशाना है। अभी हाल ही में बीजेपी के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने एक सार्वजनिक मंच से खुले में कांग्रेस के 2018में मेयर चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को हराने को लेकर कहा था कि कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम की हराने की बात नहीं यहां से भूपेंद्र सिंह हुडा को हराना है क्योंकि आठ दस गांव जाटों के है,यह वोट बैंक हुड्डा का है। इसके लिए उस समय इनेलो के नेता सतीश नांदल से हाथ मिलाया था उन्हीं के कहने पर सतीश नांदल जो अब बीजेपी में है। उन्होंने इनेलो का प्रत्याशी अपने बेटे हो बनवाया था। बीजेपी प्रत्याशी मनमोहन गोयल को जीत मिली।

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब सरेआम यह सच सामने आ गया कि बीजेपी कांग्रेस को हराने के लिए किस प्रकार से षड्यंत्र रच है। दूसरी छोटी पार्टियों के मिलकर काम करती है। उन्होंने बताया कि गोपाल कांडा ने भी आरोप लगाया कि किस प्रकार से रानियां की सीट जीतने के लिए बीजेपी के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने अभय के बेटे की मदद की।

दीपेंद्र हुड्डा ने इनेलो और बीजेपी पर कसा तंज

इनेलो पर निशाना साधते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इनेलो के नेता वहीं बोलेंगे करेंगे जो बीजेपी कहेगी। इनेलो पार्टी बीजेपी की बी टीम के रूप में काम करती है। यह उजागर हो गया। अगर उस समय रोहतक के मेयर चुनाव में बीजेपी इनेलो के साथ मिलकर प्रत्याशी नहीं खड़ा करती तो कांग्रेस का प्रत्याशी जीतता और प्रदेश में 2019में कांग्रेस की सरकार बनती। यही आरोप अभय चौटाला लगा रहे कि 2024के चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी की सरकार बनाई उचाना सहित कई सीटों पर हुडा ने निर्दलीय कैंडिडेट खड़े कर कांग्रेस के प्रत्याशी हरवाए और बीजेपी की सरकार बनवाई।

अभय चौटाला बरसे दीपेंद्र हुड्डा

हुड्डा ने कहा कि ऐलनाबाद की जनता ने इन्हें वहीं से हराने का काम किया। इन्होंने वहां की जनता इनके षड्यंत्र को समझ गई। यही कारण था कि ऐलनाबाद में भी हार का मुंह देखना पड़ा। बीजेपी इनेलो और जेजेपी जैसी छोटी पार्टीयो के साथ मिलकर कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार खड़े कर बीजेपी जीतने का काम कर रही। धीरे धीरे सच जनता के सामने आ रहा और इनको जनता दरकिनारे करने का काम करेगी।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रकार बीजेपी में तकरार है। पहले उसे देखना चाहिए। हर जिले में बीजेपी नेताओं में आपसी गुटबाजी है। फरीदाबाद में कैसे नेताओं में चल रहा है। नायब सैनी और मनोहर लाल में क्या चल रहा है सारे फैसले दिल्ली से हो रहे है, बीजेपी में भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग दी जा रही है कैसे घोटाले और लूट के मामले सामने आ रहे है,रोहतक में ही बहुत सारे घोटाले हुए है जिनकी कोई जांच इस सरकार ने कोई जांच नहीं की। सिर्फ विपक्ष ने नेताओं पर ED कार्रवाई हो रही है जबकि एक बीजेपी नेता पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: नासिक में छात्रों से मिले राहुल गांधी, शिक्षा को लेकर कही बड़ी बात

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नासिक में आदिवासी छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिनमें अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक अधिकार है, विशेषाधिकार नहीं।

Punjab News: क्या फिर से हाथ थामने की तैयारी कर रहे कैप्टन अमरिंदर? बदले सियासी सुरों ने चर्चाओं को दी हवा

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बाजार में चर्चाओं को दौर जारी है। चर्चा इस बात की है कि क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह फिर से कांग्रेस में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। इसक वजह साफ दिख रही है क्योंकि, हाल में कैप्टन अमरिंदर ने पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर सवाल उठाए थे।

Political News: 'निशु, मैं तुम्हारे साथ हूं'... निशु के समर्थन में अमित शाह से राहुल गांधी ने पूछे सवाल

Political News: लोकसभा में विपक्ष की नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को कार्यकर्ता निशु आज़ाद का समर्थन किया। निशु आज़ाद ने केंद्र सरकार पर उनके पिता पर कथित हमले के आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में गांधी ने आज़ाद की अपील का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि आरोपी का जुर्म कबूल करते हुए वायरल वीडियो के बावजूद, दिल्ली पुलिस डेढ़ महीने से अधिक समय से कोई कार्रवाई करने में विफल रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast