Search KhabarFast

Press ESC to close

उज्जैन में हिंसा के बाद पुलिस का तगड़ा एक्शन,18 दंगाई गिरफ्तार, पूरे इलाके में BNS की धारा 163 लगी

उज्जैन में हिंसा के बाद पुलिस का तगड़ा एक्शन,18 दंगाई गिरफ्तार, पूरे इलाके में BNS की धारा 163 लगी

 
ujjain violence: मध्य प्रदेश के उज्जैन से बड़ी खबर है। यहां उपद्रवियों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। उज्जैन के तराना कस्बे में गुरुवार को बजरंग दल के नेता सोहेल ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ। फिर अगले दिन 100 से ज्यादा उपद्रवियों ने तोड़फोड़, पथराव और आगजनी की। अब इस मामले में पुलिस का एक्शन भी तेज हो गया है। अब तक 18 दंगाइयों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। CCTV के जरिए उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। उज्जैन के तराना में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। तराना इलाके में पुलिस फोर्स फ्लैग मार्च कर रही है। ड्रोन से पूरे इलाके पर निगरानी रखी जा रही है।हिंसा के दौरान मंदिरों को टारगेट किया गया। घरों पर पत्थर बरसाए गए। घरों में आग लगा दी गई। बसें फूंक दी गईं। घंटों तक दंगाई हिंदू मोहल्ले में बेखौफ होकर दहशत फैलाते रहे। हिंसा के दौरान का CCTV भी सामने आया।
 
दंगाइयों ने जमकर किया बवाल 
 
उज्जैन के तराना इलाके में दंगाइयों ने गुरुवार की रात और शुक्रवार को नमाज बाद जमकर बवाल किया। इलाके के लोगों का कहना है कि खाकरीपुरा मस्जिद में नमाज के बाद दंगाई निकले। 200 से ज्यादा दंगाइयों ने पथराव और तोड़फोड़ की। दंगाइयों ने हिंदुओं के पाठक शेरी मोहल्ले में हमला किया। घरों को ईंट-पत्थर और तलवार-डंडों से निशाना बनाया। इस पूरे मामले की शुरुआत 22 जनवरी की रात को हुई, जब बजरंग दल के नगर मंत्री सोहिल ठाकुर पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया। इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। आरोप है अगले दिन यानी कल भी दंगाइयों की भीड़ ने इकट्ठा होकर पूरे मोहल्ले के घरों को टारगेट किया।
 
दंगाइयों ने बसों में तोड़फोड़ की
 
दंगाइयों ने बसों में तोड़फोड़ की और एक बस को आग के हवाले कर दिया। जिसका धुआं कई किलोमीटर दूर से दिख रहा था। दंगाइयों के आतंक में बस पूरी तरह खाक हो गई। दंगाइयों ने 1 बस में आग लगाई, 11 बसों में तोड़फोड़ की। 6 से ज्यादा घरों पर पत्थरबाजी की। 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया।
 
मुस्लिम पक्ष का क्या कहना है?
 
उज्जैन में मुस्लिम पक्ष का कहना है कि दो लोगों का आपसी विवाद था, लेकिन इसे गलतफहमी की वजह से हिंदू-मुस्लिम की लड़ाई बना दिया गया। शुक्रवार को हिंसा के बाद हालात फिलहाल कंट्रोल में हैं। पूरे इलाके में बीएनएस की धारा 163 लगी है। 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। आला अफसर इलाके में मार्च कर रहे हैं। ड्रोन से घरों की छतों पर नजर रखी जा रही है।  एसपी प्रदीप शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से दंगाइयों की पहचान हो रही है। अब तक 18 दंगाइयों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

JPC के पास भेजा गया FCRA संशोधन बिल, विपक्ष ने किया विरोध; जानें क्या है पूरा मामला?

विदेशी चंदे से जुड़े FCRA संशोधन बिल 2026 को बुधवार को लोकसभा में विस्तृत जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति यानी JPC के पास भेजने का प्रस्ताव रखा गया। सरकार के इस कदम का विपक्ष ने विरोध किया।

Gutkha Baneed: इस राज्य में गुटखे की बिक्री पर लगी रोक, वितरण करने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

Gutkha Baneed: कर्नाटक सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा पर राज्य में प्रतिबंध लगा दिया है। यह पाबंदी 10 अगस्त 2026 से एक साल की अवधि तक लागू रहेगी। इसके अलावा गुटखा के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण पर भी रोक रहेगी।

Justice Verma:जस्टिस वर्मा कैश कांड की रिपोर्ट लोकसभा में पेश, तीनों आरोपों पर पूर्व जज ने क्या दिया जवाब

Parliamenty Committee Report On Justice Verma:इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की जांच कर रही तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट बुधवार यानी 12 अगस्त को लोकसभा में पेश की गई। संसद के मानसून सत्र 2026 के खत्म होने से एक दिन पहले पेश की गई रिपोर्ट में किसी भी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast