Search KhabarFast

Press ESC to close

अब हवा के जरिए घरों में पहुंचेगी बिजली! Wireless Electricity से होगा केबल-मिटर का अंत?

अब हवा के जरिए घरों में पहुंचेगी बिजली! Wireless Electricity से होगा केबल-मिटर का अंत?

Finland Wireless Electricity: फिनलैंड के वैज्ञानिकों ने हाल ही में वायरलेस बिजली ट्रांसमिशन में एक बड़ा ब्रेकथ्रू हासिल किया है, जिससे हवा में बिना तारों के बिजली दौड़ाने की संभावना मजबूत हुई है। इस तरह का अनोखा अजूबा लोगों का हैरान कर रहा है। जैसे ही यह खबर सामने आई, वैसे ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जहां लोग पूछ रहे हैं कि क्या अब घरों से केबल, प्लग और बिजली मीटर का झंझट खत्म हो जाएगा?

कैसे काम करेगा फिनलैंड का अनोखा प्रयोग

मालूम हो कि हेलसिंकी यूनिवर्सिटी और ओउलू यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मिलकर एक ऐसा सिस्टम विकसित किया है, जिसमें अल्ट्रासोनिक साउंड वेव्स, लेजर और रेडियो फ्रीक्वेंसी का संयोजन इस्तेमाल किया गया है। इस तकनीक में अल्ट्रासोनिक तरंगें हवा के घनत्व को बदलकर एक अदृश्य 'रास्ता' बनाती हैं, जिस पर छोटी-छोटी बिजली की चिंगारियां सुरक्षित रूप से यात्रा करती हैं।

इसे 'एकॉस्टिक वायर' कहा जा रहा है। लेजर बीम प्रकाश को बिजली में बदलकर दूर तक एनर्जी पहुंचाता है, जबकि रेडियो फ्रीक्वेंसी से आसपास की उपलब्ध तरंगों को बिजली में कन्वर्ट किया जाता है। इस प्रयोग में अभीतक लैब में सफलतापूर्वक छोटे डिवाइसेज को वायरलेस तरीके से पावर दिया गया है। यह मोबाइल फोन की वायरलेस चार्जिंग से आगे की बात है, क्योंकि यहां बिना किसी फिजिकल संपर्क के हवा में ही बिजली का ट्रांसफर हो रहा है।

क्या घरों में केबल-मीटर खत्म हो जाएगा?

अभी के लिए यह संभव नहीं है। दरअसल, बिजली की दूरी बढ़ने पर एफिशिएंसी बहुत गिर जाती है। हाई-पावर जैसे AC, फ्रि  के लिए अभी उपयुक्त नहीं है। अभी के लिए यह छोटे डिवाइसेज,सेंसर, इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग में ही उपलब्ध है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

क्या आप भी खरीदने जा रहे मोबाइल, Vivo और iQOO के मोबाइल हुए महंगे, कीमतों में भारी इजाफा

Mobile Phone Price Increases: क्या आप भी मोबाइल खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल दो मोबाइल कंपनियों ने कीमत बढ़ाई है। Vivo और iQOO ने अपने दो मोबाइल फोन की कीमत बढ़ा दी है। Vivo T5G और iQOO Z11x 5G के सभी मॉडलों की कीमत बढ़ा दी है। इसकी आधिकारिक लिस्ट भी जारी की गई है।

फीचर्स, माइलेज और इंजन तीनों में शानदार, 5 लाख की ये यूज्ड कारें बन सकती हैं गेम चेंजर; यहां देखें पूरी लिस्ट

Second-Hand Cars: आजकल कारों को शौक किसे नहीं हैं। हर कोई अपने घर के आंगन में चमचमाती गाड़ी खड़ी देखना चाहता हैं। एक ऐसी गाड़ी जिसका लुक शानदार हो, जो आपके परिवार के लिए एकदम फिट हो और सबसे बड़ी बात आपके बजट में हो। लेकिन बढ़ती मंहगाई लोगों के इस सपने को मार रही है।

Range Rover Electric: पहली बार आई पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV, 600KM रेंज के साथ भारत में बुकिंग शुरू

लग्जरी SUV बनाने वाली Range Rover ने अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV पेश कर दी है। कंपनी के लिए यह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में एक बड़ा कदम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast