WhatsApp Update: Android यूजर्स के लिए WhatsApp एक नया प्राइवेसी फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अब Restricted Chat नाम का नया फीचर पेश करने वाला है। इसकी मदद से यूजर्स किसी खास बातचीत को ज्यादा प्राइवेट रख सकेंगे और उस चैट में कुछ गतिविधियों को सीमित किया जा सकेगा।
Advanced Chat Privacy का बदला हुआ रूप
Restricted Chat को WhatsApp के मौजूदा Advanced Chat Privacy फीचर का अपग्रेडेड वर्जन बताया जा रहा है। कंपनी ने इसका नाम भी बदल दिया है, ताकि यूजर्स आसानी से समझ सकें कि यह फीचर किस काम के लिए है। WhatsApp के मुताबिक, यह एक वैकल्पिक फीचर है। यानी चैट को सुरक्षित रखने के लिए इसे ऑन करना जरूरी नहीं है। यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से किसी खास चैट के लिए इसे मैन्युअली एक्टिव कर सकता है।
चैट में मिलेंगी चार बड़ी पाबंदियां
Restricted Chat को चैट की जानकारी यानी Chat Info स्क्रीन से चालू किया जा सकेगा। यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगा। इसे ऑन करने के बाद उस बातचीत में चार तरह की पाबंदियां लागू होंगी। सबसे पहले, चैट में शेयर की गई फोटो और वीडियो अपने आप फोन की गैलरी में सेव नहीं होंगी। इसके अलावा यूजर्स उस चैट को एक्सपोर्ट भी नहीं कर पाएंगे। चैट के अंदर Meta AI से जुड़े फीचर्स का इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकेगा।
Linked Devices पर नहीं खुलेगी Restricted Chat
इस फीचर में सबसे बड़ा बदलाव Linked Devices को लेकर है। Restricted Chat सिर्फ यूजर के Primary Device पर काम करेगी। इसका मतलब है कि यह बातचीत WhatsApp Web या किसी दूसरे लिंक किए गए डिवाइस पर उपलब्ध नहीं होगी। Restricted Chat एक्टिव होने के बाद WhatsApp बातचीत के अंदर एक सिस्टम मैसेज भी दिखाएगा। इसमें चैट में शामिल लोगों को बताया जाएगा कि इस बातचीत के मैसेज सिर्फ Primary Device से ही भेजे और प्राप्त किए जा सकते हैं।
अभी Beta यूजर्स के लिए टेस्टिंग
यह फीचर फिलहाल कुछ चुनिंदा Beta टेस्टर्स के लिए जारी किया जा रहा है। इसे WhatsApp Beta for Android version 2.26.39.11 में देखा गया है। रोलआउट धीरे-धीरे किया जा रहा है, इसलिए लेटेस्ट Beta वर्जन इस्तेमाल करने वाले सभी यूजर्स को भी यह फीचर तुरंत नहीं मिलेगा। WhatsApp ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि Restricted Chat का Stable Version सभी Android यूजर्स के लिए कब जारी किया जाएगा। संवेदनशील बातचीत को अतिरिक्त प्राइवेसी देने के लिहाज से यह फीचर यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है।
Also read: 6000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत 9 हजार से भी कम, मजबूत बॉडी के साथ मिल रहा iPhone जैसे लुक