Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 29 NOVEMBER 2026, Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी से कारोबार तक मिलेंगे नए मौके, जानें 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 29 NOVEMBER 2026, Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी से कारोबार तक मिलेंगे नए मौके, जानें 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 29 NOVEMBER 2026, Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। कुछ लोगों को नौकरी और कारोबार में तरक्की के संकेत मिलेंगे, तो कुछ को पारिवारिक रिश्तों और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। मिथुन राशि वालों को कामकाज में नए मौके मिल सकते हैं, जबकि सिंह राशि के जातकों के लिए व्यापार से जुड़ा कोई फैसला भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार और कार्यक्षेत्र के लिहाज से अच्छा रह सकता है। घर के लोगों के साथ रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। मेहनत और धैर्य से आप अपने निर्धारित लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। कारोबार से जुड़े लोगों को भी अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा महिलाओं के लिए दिन अनुकूल रह सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के घर में सुखद माहौल बना रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं और भाग्य का साथ मिलने से अटके काम आगे बढ़ेंगे। आपके काम करने का तरीका दूसरों को प्रभावित कर सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी विश्वास मजबूत होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए नए अवसरों के रास्ते खोल सकती है। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज घरेलू जिम्मेदारियों के चलते कुछ अतिरिक्त भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि, कार्यक्षेत्र में समय पर काम पूरा करने में सफल रहेंगे। बातचीत के दौरान मजाक या ऐसी टिप्पणी करने से बचें, जिससे किसी को बुरा लग सकता है। किसी करीबी मित्र की सलाह से नए काम की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य में पहले से सुधार महसूस होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को ऑफिस में काम की अधिकता के कारण थकान हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहने की संभावना है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। परिवार से जुड़े मामलों को नजरअंदाज न करें। भाई-बहनों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रह सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता या लाभ मिलने से खुशी होगी। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे और जीवनसाथी आपकी बातों को महत्व देंगे। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक साबित हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वाहन खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। शाम को किसी समारोह या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी। परिवार में आपसी समझ बढ़ेगी। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा और किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहना चाहिए। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है। किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक आज अपने भविष्य और लक्ष्यों को लेकर नई रणनीति बना सकते हैं। घर की परेशानियों को बातचीत के जरिए सुलझाने में सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है। प्रेम संबंधों में उपहार और अपनापन रिश्ते को मजबूत करेंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आर्थिक और करियर के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। व्यापारियों को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक लाभ हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन नकारात्मक सोच से दूरी बनाए रखें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ सकती है। कामकाज में सकारात्मक नतीजे मिलने के संकेत हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है और कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा। घरेलू महिलाओं के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की कोई पुरानी इच्छा आज पूरी हो सकती है। शिक्षा से जुड़े लोगों को करियर में बदलाव या नए अवसर मिल सकते हैं, जो आगे चलकर लाभकारी होंगे। कारोबारियों को आर्थिक फायदा होने की संभावना है। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की पहचान बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होने के संकेत हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। किसी जरूरी काम में अनुभवी व्यक्ति की सलाह और सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ मनोरंजन की योजना बन सकती है। पुरानी बातों को लेकर परेशान होने के बजाय वर्तमान पर ध्यान दें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। बच्चों की पढ़ाई में प्रगति हो सकती है और माता-पिता की सेहत में सुधार के संकेत हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 28th OCTOBER 2026, Aaj Ka Rashifal: किसी को मिलेगा आर्थिक लाभ तो किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, जानें 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 28th OCTOBER 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 28 नवंबर का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और खुशियां लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को नौकरी और कारोबार में तरक्की के संकेत मिलेंगे, तो कुछ को अपने व्यवहार और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। मिथुन राशि वालों को व्यापार में मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Margashirsha Purnima 2026: साल खत्म होने से पहले कब मनाई जाएगी मार्गशीर्ष पूर्णिमा, नोट करें सही तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Margashirsha Purnima Date: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा-पाठ, व्रत और दान-पुण्य करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन चंद्रमा अपने पूरे रूप में होता है। साथ ही, भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा की जाती है। वैसे तो एक साल में 12 पूर्णिमा आती हैं, यानी हर महीने में एक पूर्णिमा, जिसका अलग-अलग है। ठीक वैसे ही मार्गशीर्ष पूर्णिमा को भी अहम माना जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast