Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 28th OCTOBER 2026, Aaj Ka Rashifal: किसी को मिलेगा आर्थिक लाभ तो किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, जानें 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 28th OCTOBER 2026, Aaj Ka Rashifal: किसी को मिलेगा आर्थिक लाभ तो किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, जानें 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 28th OCTOBER 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 28 नवंबर का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और खुशियां लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को नौकरी और कारोबार में तरक्की के संकेत मिलेंगे, तो कुछ को अपने व्यवहार और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। मिथुन राशि वालों को व्यापार में मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर काम का दबाव कम रह सकता है। आप शांत मन से अपने काम पूरे कर पाएंगे। कारोबार में आपकी कार्यशैली दूसरों को प्रभावित करेगी। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। परिवार की जिम्मेदारियों को भी समय दें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए शिक्षकों का मार्गदर्शन लेना चाहिए। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन वे आपके काम को प्रभावित नहीं कर पाएंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी में बदलाव की संभावना है। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को कारोबार में उम्मीद के मुताबिक परिणाम पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। व्यापार में अधिक समय देने के बावजूद सफलता मिलने में देरी हो सकती है। यात्रा की योजना बना रहे हैं तो कुछ रुकावटें और अतिरिक्त खर्च सामने आ सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के विद्यार्थियों को बुजुर्गों और शिक्षकों की सलाह से अपनी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। व्यापार में नए प्रयोग और रचनात्मक सोच आमदनी के नए रास्ते खोल सकती है। पार्ट टाइम काम की ओर भी आपका रुझान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों को बातचीत के जरिए सुलझाने में सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर खर्च करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर धैर्य और संयम बनाए रखें। ध्यान और सकारात्मक सोच से परिस्थितियों को बेहतर ढंग से संभाल पाएंगे। कारोबार में आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। दिन के दौरान कई काम आपकी उम्मीद के मुताबिक पूरे हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातक अपनी समझदारी और व्यवहार कुशलता से विरोधियों से भी काम निकलवाने में सफल रहेंगे। हालांकि, बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। घर और कारोबार से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी से बचें। व्यापार में आने वाली चुनौतियों का सामना आप अपनी सूझबूझ से कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में धैर्य रखना जरूरी होगा। अपनी निजी और गोपनीय बातें किसी के साथ साझा करने से बचें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की आपसे अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। सेहत का भी ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका निकालना चाहिए। इससे पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और काम में प्रगति होगी। कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल रहने के संकेत हैं। खेल से जुड़े लोगों को सफलता के लिए मानसिक और शारीरिक तैयारी बनाए रखनी होगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों की प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। सहकर्मी आपके व्यक्तित्व और काम करने के तरीके से प्रभावित होंगे। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर या सहयोग मिल सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार में आत्मविश्वास के साथ किए गए प्रयास आर्थिक लाभ दिला सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए लंबी अवधि की योजनाओं पर विचार करने का दिन है। व्यापार के विस्तार के लिए की गई यात्रा लाभकारी साबित हो सकती है। नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। किसी अनुभवी और प्रतिभाशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके काम आएगा। विद्यार्थियों के लिए दिन प्रगति और सफलता के संकेत दे रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों की उदासी और काम के प्रति बेरुखी दूर हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को निर्णय लेने और समस्याओं का तार्किक समाधान खोजने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। परिवार से जुड़े जरूरी कामों को टालने से बचें। कारोबार करने वाले जातकों को लेन-देन और व्यावसायिक फैसलों में सतर्कता बरतनी होगी।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के सेल्स और मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में काम करने के तरीके में सुधार आएगा। यदि कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ है तो उसे पूरा करने के लिए सक्रिय प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के साथ तालमेल जरूरी होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kharmas 2026: शादी से लेकर गृह प्रवेश तक...खरमास में भूलकर भी न करें ये काम, यहां जानें इस दौरान क्या करें

Kharmas Date: हिंदू धर्म में खरमास की अवधि को विशेष महत्व दिया जाता है। ये वही समय होता है जब शादी-विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों से दूरी बना ली जाती है। पंचांग के अनुसार, साल में दो बार खरमास लगता है, पहला खरमास दिसंबर से जनवरी और दूसरा मार्च से अप्रैल के महीने में आता है। इस दौरान भगवान सूर्य धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, जिस वजह से इस अवधि को मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता।

Margashirsha Purnima 2026: साल खत्म होने से पहले कब मनाई जाएगी मार्गशीर्ष पूर्णिमा, नोट करें सही तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Margashirsha Purnima Date: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा-पाठ, व्रत और दान-पुण्य करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन चंद्रमा अपने पूरे रूप में होता है। साथ ही, भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा की जाती है। वैसे तो एक साल में 12 पूर्णिमा आती हैं, यानी हर महीने में एक पूर्णिमा, जिसका अलग-अलग है। ठीक वैसे ही मार्गशीर्ष पूर्णिमा को भी अहम माना जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast