Akashdeep Ruled Out Second Test: टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज आकाशदीप दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। तीसरे दिन बैटिंग के दौरान उनके हेलमेट पर गेंद लगी थी, फिर भी उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए बल्लेबाजी जारी रखी और टीम के लिए 29 रन बनाए। अब BCCI ने कन्फर्म किया है कि आकाशदीप आगे नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतारा जाएगा।
दो खतरनाक बाउंसर सीधे आकाशदीप के हेलमेट पर लगे
क्राइस्टचर्च टेस्ट के तीसरे दिन आकाशदीप नंबर-9 पर बैटिंग के लिए उतरे थे। भारत की पारी के 53वें ओवर में काइल जैमीसन गेंदबाजी कर रहे थे। इसी ओवर में जैमीसन के दो खतरनाक बाउंसर सीधे आकाशदीप के हेलमेट पर जा लगे। फिजियो ने मैदान पर आकर जांच की, लेकिन आकाशदीप ने रुकने से मना कर दिया और बैटिंग करते रहे। फिलहाल BCCI की मेडिकल टीम उनकी फिटनेस पर नजर बनाए हुए है।
53वें ओवर में क्या हुआ था?
53वें ओवर की पहली गेंद शॉर्ट लेंथ थी। आकाशदीप ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बल्ला देर से आया। गेंद बल्ले का किनारा लेकर हेलमेट की ग्रिल से टकरा गई।उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर जैमीसन ने फिर बाउंसर फेंका, जो पहले से ज्यादा जोर से हेलमेट पर लगा। फिजियो दोबारा आया, चेकअप हुआ, लेकिन आकाशदीप ने मैदान नहीं छोड़ा।
Also read: IND vs NZ:सिराज की अनदेखी पर गावस्कर ने उठाए सवाल, अश्विन ने किया गंभीर का बचाव
पहली पारी में चमके थे आकाशदीप
आकाशदीप का बाहर होना भारत के लिए बड़ा नुकसान है, क्योंकि पहली पारी में वही सबसे सफल गेंदबाज थे। उन्होंने 31.3 ओवर में 99 रन देकर 5 विकेट लिए थे। उन्होंने टॉम लाथम, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन और मैट हेनरी को पवेलियन भेजा था।दूसरी तरफ प्रसिद्ध कृष्णा को दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। जबकि पहले टेस्ट में लाइन-लेंथ के हिसाब से कृष्णा ही भारत के सबसे असरदार गेंदबाज दिखे थे। उन्होंने पहले टेस्ट में कुल 3 विकेट अपने नाम किए थे।