Search KhabarFast

Press ESC to close

12 रन... और इतिहास रच देंगे विराट कोहली, आज तक कोई नहीं छू पाया ये मुकाम

12 रन... और इतिहास रच देंगे विराट कोहली, आज तक कोई नहीं छू पाया ये मुकाम

INDvsNZ:भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करने की दहलीज पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में उनके पास ऐसा कारनामा करने का मौका होगा, जो अब तक दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया है। कोहली वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13 हजार रन पूरे करने से सिर्फ 12 रन दूर हैं।

विराट कोहली अब तक वनडे में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 12,988 रन बना चुके हैं। अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में वह 12 रन बना लेते हैं, तो इस पोजीशन पर 13 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 12,662 रन बनाए थे।

खास रिकॉर्ड के करीब विराट  

खास बात यह है कि कोहली वनडे क्रिकेट में पहले ही 15 हजार रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। सितंबर 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी। अब उनकी नजर बल्लेबाजी की एक खास पोजीशन पर 13 हजार रन पूरे करने के रिकॉर्ड पर है।

4 नवंबर को खेला जाएगा मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजरें विराट कोहली पर रहेंगी। अगर वह इस मैच में 12 रन बना लेते हैं, तो उनके नाम एक और बड़ा विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।

Also read: IND vs NZ ODI Series: प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होने से इस खिलाड़ी की खुली किस्मत, पहले तीन वनडे के लिए टीम में मिली जगह

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आर्यवीर सहवाग ने U19 एशिया कप में मचाया तहलका, यूएई के खिलाफ ठोका शानदार शतक, 160 रन बनाकर हुए आउट

Aaryavir Sehwag Century:अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अपने बल्ले से धमाल मचा दिया है। UAE के खिलाफ खेले जा रहे ग्रुप-A के मुकाबले में आर्यवीर ने शानदार शतक जड़ते हुए 160 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम मजबूत स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। आर्यवीर ने अपनी बल्लेबाजी से दिखा दिया कि उनमें भी पिता की तरह

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

India vs New Zealand 3rd ODI Cancelled: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन के सेडन पार्क में होने वाला तीसरा वनडे बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है। लगातार बारिश के कारण टॉस के बाद एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और अंपायर्स को मैच रद्द करना पड़ा।

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा पर लिया बड़ा फैसला, जानें ट्रेड होगा या नहीं

IPL 2027 Trade: आईपीएल 2027 के लिए ट्रेडिंग विंडो खुला हुआ है। ट्रेडिंग के तहत एक टीम दूसरी टीम के साथ अपने खिलाड़ी का अदला-बदली कर सकती है। अब दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मो को लेकर बड़ा फैसला किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast