Search KhabarFast

Press ESC to close

Weather Updates: उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया बड़ा अपेडट

Weather Updates: उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया बड़ा अपेडट

Weather Updates:  इन दिनों राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में सूरज आग उगल रहा है। साथ ही लू ने लोगों को जीन बेहाल कर दिया है। इसी बीच में मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट देते हुए लोगों को बड़ी राहत दी है। (IMD) के अनुसार, एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके साथ ही मौसम का मिजाज भी बदलेगा और बारिश की संभावना भी बढ़ेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, इसक असर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और आसपास के इलाके में देखने को मिलेगा। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी। IMD के मुताबिक, 2 और 3 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में 2 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 3 से 5 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ और हिस्सों में भी बारिश का दौर तेज हो सकता है, जहां कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही इस सप्ताह की शुरुआत में जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Also read: कल का मौसम 30 जून 2026: देश के कई राज्यों में मानसून से होगी झमाझम बारिश, कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

मॉनसून को लेकर बड़ा अपडेट

मॉनसून को लेकर मौलम विभाग ने अपड़ेट दिया है। IMD के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की उत्तरी सीमा वर्तमान में गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों से होकर गुजर रही है और इसके आगे बढ़ने के लिए मौसम की परिस्थितियाँ पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं। अगले 2 से 3 दिनों के भीतर मॉनसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। इसके बाद अगले 5 से 6 दिनों में इसके हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के शेष क्षेत्रों को भी कवर करने की उम्मीद जताई गई है, जिससे पूरे उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: बैरिकेड टूटे, लेकिन कदम नहीं रुके...ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर जोरदार हंगामा, 15 पुलिसकर्मी घायल; हिरासत में 110 प्रदर्शनकारी

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन हो रहे है। बीते दिन रविवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में हंगामा हुआ। इस दौरान दिल्ली पुलिस के लगभग 15 जवान घायल हो गए। जबकि स्थिति को काबू में करने के लिए लगभग 110 लोगों को हिरासत में लिया गया।

Delhi News: इंडिया गेट प्रदर्शन के दौरान सौरभ भारद्वाज हिरासत में, केजरीवाल ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

India Gate protest: दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, जिनमें दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज भी शामिल थे। ये कार्यकर्ता आज 04 अक्टूबर 2026 रविवार को इंडिया गेट की ओर मार्च कर रहे थे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर उनकी इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

Aaj Ka Mausam 05 October: आज कहां होगी मूसलाधार बारिश? घर से निकलने से पहले देख लें IMD का ताजा अपडेट

05 October Ka Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 05 अक्टूबर 2026 सोमवार को देश के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई हिस्सों में जोरदार बारिश के साथ तेज आंधी-हवा का दौर भी जारी रहेगा। साथ ही, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है, जिसे लेकर प्रशासन सतर्कता बरत रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast